एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए हर जिले से लाए जाएंगे श्रद्धालु', CM योगी ने की घोषणा

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रभु राम के दर्शन के लिए हर जिले से लोगों को अयोध्या लाया जाएगा.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ी घोषणा की है. सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद प्रभु राम के दर्शन के लिए हर जिले से लोगों को अयोध्या (Ayodhya) लाया जाएगा. सीएम योगी ने कानपुर (Kanpur) दौरे में इस बात का ऐलान किया है.  

किसी का हाथ पकड़कर छोड़ते नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर में आयोजित परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद हर जिले से लोगों को प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या लाया जाएगा. अनुसूचित वर्ग के लोगों को आश्वस्त करते हुए सीएम बोले कि हम किसी का हाथ पकड़ते हैं तो उसे छोड़ते नहीं हैं. उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम करते हैं.

पिछली सरकारों पर बोला हमला
वहीं, कानपुर में किदवई नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन में नाम लिए बगैर सपा पर तीखा हमला बोला. सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लोगों को बांटती थीं. सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए काम करती थीं, लेकिन भाजपा विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को देती है. 

करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
जनपद कानपुर में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में ₹501 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के साथ ही 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत कानपुर नगर निगम में कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करने हेतु नए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर ODOP उद्यमियों को अनुदान धनराशि का चेक, 'मुख्यमंत्री आवास योजना' के लाभार्थी को प्रतीक स्वरूप आवास की चाबी, 'बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ' की लाभार्थियों को लाभांश धनराशि का चेक तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट व स्मार्टफोन/टैबलेट भी वितरित किया गया.

ये भी पढ़ें: India vs England Match: टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- 'विजय अभियान अविराम जारी रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget