एक्सप्लोरर

Kanpur Loot Case: कानपुर में बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे पिता-पुत्र से एक लाख की लूट, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

Kanpur Loot News: कानपुर देहात के अकबरपुर में पिता-पुत्र पीएनबी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे. इसी बीच बताशे के ठेले पर रुकने के बाद बाइक सवारों ने धक्का देकर पैसे वाला बैग छीन लिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे पिता-पुत्र के साथ दिन के उजाले में एक लाख लूट का मामला सामने आया है. वारदात जिले के अकबरपुर कोतवाली (Akbarpur Kotwali) क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर का है. यहां अकबरपुर-माती मार्ग पर स्थित पीएनबी बैंक (PNB Bank) से नरिहा गांव के रहने वाले करन सिंह अपने पुत्र गौरव के साथ घर के काम के लिए करीब एक लाख रुपये निकाले थे. अभी वह बैंक से कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक से पहुंचे थे और पानी के बताशे खाने लगे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पैसों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए.

लूट की घटना वहीं पास में लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिले के अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस पीड़ित से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है.

मकान निर्माण के लिए निकाल थे पैसे

वहीं पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मकान निर्माण के लिए बैंक पैसे निकालने गया था. पैसे लेकर जैसे ही पास में खड़े एक बताशे के ठेले पर रुका तो बाइक सवारों ने धक्का देकर पैसे वाला बैग छीन लिया. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी. इस घटना को किसी अन्य तकनीक से देखा जा रहा है. पुलिस इस बात को भी स्वीकार रही है कि बैंक के पास पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन घटना हो गई.

पुलिस बोली- लुटेरों की तलाश के लिए टीमें हुईं एक्टिव

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अकबरपुर के माती रोड पीएनबी बैंक से नरिहा गांव के निवासी गौरव और उनके पिता एक लाख रुपये अपने मकान निर्माण के लिए निकाल कर जा रहे थे. बैंक से लगभग 100 मीटर दूरी पर वो पानी के बताशे खाने लगे. इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति, जिसमें एक ने हेलमेट पहना था और एक ने अपना मुंह कपड़े से ढका था, पीछे से एक लाख रुपये छीनकर वहां से फरार हो गए. इस घटना का अनावरण किया जा रहा है. हमारी सारी टीमें एक्टिव हो गई हैं, जो अपनी अपनी विशेषता के आधार पर सारी चीजों को कर रही है, घटना का अनावरण अति शीघ्र किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ नगर निकाय के सभी सदस्यों की लगी पाठशाला, सीएम योगी और डिप्टी CM ने दिए टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget