एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में खाद्य विभाग ने की बड़ी छापेमारी, 12 क्विंटल मिलावटी मावा किया जब्त

UP News: त्योहारों को देखते हुए कानपुर में खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है. खाद्य विभाग ने छापेमारी करते हुए 12 क्विंटल मावा जब्त किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Kanpur News: त्योहार नजदीक आते ही अलग अलग शहरों में लोगों को जहर खिलाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो जाता है. मिलावट खोर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं. मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है. कानपुर में मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,  शहर के रोडवेज बस अड्डे झकरकटी पर एक कंटेनर में नकली मावे की सूचना पर छापेमारी की गई. खाद्य विभाग की टीम ने 12 क्विंटल मावा बरामद कर सैंपल भर लिया है.

इटावा से कानपुर बाजार ही ओर मावे से भरी एक गाड़ी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से घेर कर छापेमारी कर दी. बीच सड़क पर पकड़ी गई मावे से भरी गाड़ी में तकरीबन 12 क्विंटल से ज्यादा की मात्रा में मावा बरामद किया गया है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पकड़ी गई गाड़ी से माल बरामद कर जब्त कर लिया है और सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए लैब भेज दिया है. पकड़ा गया माल हुलागंज क्षेत्र के एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचना था.

गाड़ी के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में उसने बताया कि माल इटवा जनपद से लेकर कानपुर आया है, उसे सिर्फ माल की डिलीवरी देने को कहा गया था. गाड़ी में मौजूद माल असली है या नकली इसकी उसे कोई भी जानकारी नहीं है.

खाद्य विभाग ने लैब भेजा मावे का सैंपल
वहीं पकड़े गए माल को लेकर खाद्य अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि त्यौहार को देखते मिलावटखोर लोग मिलावटी मावे की खपत बाजारों में करते हैं. मुखबिर की सूचना पर पता चला कि इटवा से कानपुर के बड़े मावा बाजार में ज्यादा मात्रा में  मावा लाया जा रहा है जिसके चलते ये छापेमारी की गई है. मौके पर मावे का टेस्ट किया गया जिसे परीक्षण में मिलावट के संकेत मिले. जिसके बाद चार नमूने लिए गए और गाड़ी को क्षेत्रीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2025: 20 प्वाइंट में जानें यूपी के बजट में क्या हुए बड़े ऐलान, किन योजनाओं पर कितना होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget