एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में अधिकारियों पर आखिर क्यों भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक? कार्रवाई की दे दी चेतावनी

Brajesh Pathak News: कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से सपा को किनारे लगा दिया है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर दौर पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को उस समय गुस्सा आ गया, जब मीटिंग में अधिकारी देर से पहुंचे. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया. उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी कायदे-कानून से ऊपर नहीं है. डिप्टी सीएम जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे. बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया था. उन्होंने जिलाधिकारी को अधिकारियों के देर से आने पर जवाब तलब करने का आदेश दिया.

समीक्षा बैठक में नवनियुक्त मंडल आयुक्त, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और विद्युत प्रदाता कंपनी के एमडी सैमुअल पी जॉन समेत कई अधिकारी रहे. अधिकारियों की लेट लतीफी पर नाराज ब्रजेश पाठक ने मौके पर ही एसीएस ऊर्जा, एडीजी, पीडब्ल्यूडी मंत्री को फोन कर शिकायत कर डाली. अपर सचिवों का फोन पहुंचते ही पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, केस्को एमडी मीटिंग में पहुंचे. मीटिंग में पहुंचते ही सभी अधिकारियों ने देर से आने के लिए माफी भी मांगी. सेतु निर्माण निगम अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर शिकायत के बावजूद मीटिंग में नहीं पहुंचे. डिप्टी सीएम ने कहा कि देर से आने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा. सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिप्टी सीएम ने सपा पर बोला हमला

इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने सपा पर बड़ा हमला बोला. लखीमपुर में सपा की हो रही मीटिंग और अखिलेश यादव की रथयात्रा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा का जनाधार खत्म हो चुका है. प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से सपा को किनारे लगा दिया है. सपा शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण मिला.

गठबंधन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता

वहीं बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान पर भी डिप्टी सीएम ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल कार्यकाल की उपलब्धियों को बीजेपी जन-जन तक पहुंचा रही है. लोकसभा चुनावों से पहले महागठबंधन की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता. वैसे भी आजतक कोई भी गठबंधन सफल नहीं हुआ है. सपा ने हर पार्टी के साथ गठबंधन करके देख लिया है. गठबंधन करके सभी राजनीतिक दलों को धोखा देते हैं.

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: गैंगस्टर केस में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर, HC में होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget