एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: गैंगस्टर केस में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर, HC में होगी सुनवाई

Mukhtar Ansari Gangster Act Case: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस और विश्व हिंदू परिषद के नेता नंदकिशोर रुंगटा के अपहरण केस के आधार पर मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था. 

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने गैंगस्टर मामले में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर कर ली है. हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर किया है. साथ ही हाईकोर्ट ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किया है. वहीं कोर्ट मुख्तार अंसारी की जमानत पर 24 जुलाई को सुनवाई करेगी.

हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने मुख्तार अंसारी का पक्ष रखा. इसी साल 29 अप्रैल को मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा मिली है. जस्टिस विक्रम डी चौहान की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई. बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस और विश्व हिंदू परिषद के नेता नंदकिशोर रुंगटा के अपहरण केस के आधार पर मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी मामले में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी 4 साल की सजा मिली है. अफजाल अंसारी की अर्जी पर भी जुलाई महीने में सुनवाई होगी.

अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार को मिली उम्र कैद की सजा

बता दें कि मुख्तार अंसारी को बीते सोमवार को 30 साल से अधिक पुराने वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई. साथ ही एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया. एक अधिवक्ता ने बताया कि एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम ने मामले में अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई. कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की तीन अगस्त 1991 को उनके लहुराबीर आवास के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में मुख्तार अंसारी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से फौरी राहत, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget