एक्सप्लोरर

Crime News: छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

kanpur News: छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की. लेकिन, पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर छात्रा ने जहर निगल लिया. पुलिस एक बार फिर से आरोपों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है. 

Kanpur Dehat Girl Ate Poison: कानपुर (Kanpur) देहात में लगातार महिला अपराध का बोलबाला नजर आ रहा है. अपराध पर अंकुश लगाने का दम भरने वाली पुलिस खुद ही आरोपों के घेरे में खड़ी दिख रही है. छात्रा के साथ लंबे समय से दबंग छेड़छाड़ कर रहे थे, कई बार शिकायत की भी गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों का ही साथ दिया. पुलिस (Police) की कार्रवाई से त्रस्त होकर छात्रा ने जहर निगल लिया. ऐसे में अपराध पर अंकुश लगाने वाली पुलिस एक बार फिर से आरोपों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है. 

नहीं हुई कार्रवाई 
मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर लंबे समय से बीए की छात्रा के साथ क्षेत्र का रहने वाला दबंग रामू मिश्रा आए दिन छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करता था. छेड़छाड़ का विरोध छात्रा का परिवार लगातार कर रहा था लेकिन पुलिस में मजबूत पकड़ रखने रखने वाले रामू मिश्रा पर किसी का दबाव नहीं बना. छात्रा ने कई बार कानपुर देहात के राजपुर थाने में शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. 

हाथ पर हाथ धरे बैठी रही पुलिस 
छात्रा के परिजनों की मानें तो उनके फोन पर भी रामू मिश्रा ने कई बार अश्लील बातें और गाली गलौज की. जिसका प्रमाण है कि, पीड़िता ने राजपुर थाने के कोतवाल कपिल दुबे, दारोगा अलनेश के साथ-साथ कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक को भी मोबाइल की रिकॉर्डिंग भेजी थी. बावजूद इसके पुलिस महिला अपराध की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. लिहाजा, नतीजा ये रहा कि छात्रा को जहर निगलना पड़ा. छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.  


Crime News: छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

खाकी पर लगे दाग को बचाने में जुटी पुलिस 
वहीं, इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी रविकांत की बात मानें तो वो इस पूरे मामले में छात्रा के साथ हुई घटना को आज की घटना है मान रहे हैं. उन्होंने इस बाबत 3 माह पूर्व से चली आ रही पीड़िता की शिकायत और पुलिस को दी गई जानकारी का जिक्र नहीं किया. पुलिस साफ तौर से खाकी पर लगे दाग को बचाने में लगी हुई है और छात्रा के जहर खाने के बाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: गर्भपात के नाम पर झोलाछाप महिला डॉक्टर ने मांगे हजारों रुपये, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्रशासन

Barabanki News: लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान, UP के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget