एक्सप्लोरर

Barabanki News: लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान, UP के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री ने किया ये बड़ा दावा

Barabanki News: मंत्री ने कहा कि जिस सेवा भाव के लिये स्वास्थ्य विभाग के लोग साहब कहलाये, अगर वही सेवा भाव सभी में बना रहा, तो उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं विश्व में सबसे अच्छी हो जाएंगी.

Barabanki News: बाराबंकी में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह  (Mayankeshwar Sharan Singh) ने किया. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अगर स्वस्थ रहेगी तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा. कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग  (UP Health Department) के लोगों ने जिस तरह से सेवा भाव के साथ जनता की सेवा की है उसके लिये हम सभी आभारी हैं. उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव के लिये स्वास्थ्य विभाग के लोग साहब कहलाये, अगर वही सेवा भाव सभी में बना रहा, तो उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं विश्व में सबसे अच्छी हो जाएंगी.

Viral Video: गर्भपात के नाम पर झोलाछाप महिला डॉक्टर ने मांगे हजारों रुपये, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्रशासन

ये विभाग मिलकर करेंगे काम
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कई स्टॉल भी लगाए गए थे, जिसे स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बारी-बारी देखा. इस पखवारे में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं उद्यान विभाग के माध्यम से कार्य किए जाएंगे. दरअसल विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में कार्य करने वाले 12 विभागों में तैयारी की गई है. इस पखवारे के अंतर्गत मच्छर जनित एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान बाराबंकी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश, डॉ. राजीव सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने क्या कहा
स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आजादी के समय तीन साहब हुआ करते थे. डाक्टर साहब, मास्टर साहब और वकील साहब क्योंकि जनता इन तीन लोगों को भगवान के रूप में मानती थी, लेकिन  तीनों ही क्षेत्रों में बीते दिनों काफी गिरावट आई थी. जबसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तबसे स्वास्थ्य विभाग में बहुत परिवर्तन हुआ है. कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने जिस तरह से सेवा भाव के साथ जनता की सेवा की है, उसके लिये हम सभी आभारी हैं. उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव के लिये स्वास्थ्य विभाग के लोग साहब कहलाये, अगर वही सेवा भाव सभी में बना रहा, तो उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं विश्व में सबसे अच्छी हो जाएंगी.

बाराबंकी के सांसद ने क्या कहा
इस मौके पर बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत की वैक्सीन ने देश में तो सभी को सुरक्षित किया ही, साथ ही बाहर के देशों में भी हमारी वैक्सीन काम कर रही है. उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाराबंकी जिले में आजादी के बाद से एक भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना नहीं हो सकी थी जबकि तमाम दलों की प्रदेश में सरकारें रहीं. बीजेपी की सरकार में मैंने और जिले के बाकी विधायकों ने अपनी-अपनी निधि से राशि देकर बाराबंकी जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट लगवाए. जिले में समाजवादी पार्टी के तीन और भी विधायक थे, लेकिन उन लोगों ने अपनी निधि से कोई पैसा नहीं दिया. वहीं इस दौरान बाराबंकी के बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

UP: औरैया पहुंचे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का हुआ जोरदार स्वागत, बोले- बीजेपी ने किया बेहतर काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget