एक्सप्लोरर

UP Political News: विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रबुद्ध वर्ग से मांगा समर्थन, विरोधियों पर साधा निशाना 

UP Election 2022: बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक ( Arun Pathak) ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग से चुनाव में बीजेपी (BJP) को मजबूत करने और फिर से साथ देने की अपील भी की.

Kanpur Dehat BJP Prabudh Sammelan: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Elections) की सरगर्मी तेज हो गई है. कोई राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी है तो कोई शहरी क्षेत्रो से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनता से सीधे संवाद कर रही है. सियासी दल एक दूसरे को घेरते हुए भी नजर आ रहे हैं. कभी विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरती नजर आती है तो कभी सरकार (Government) की तरफ से विपक्ष पर कड़ा पलटवार किया जाता है. इस बीच बीजेपी (BJP) भी पूरी तरह से चुनावी (Election) मोड में आ गई है और लोगों से सीधा जनसंवाद शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत बीजेपी ने शिक्षित वर्ग (Educated Class) से की है. बीजेपी शिक्षित वर्ग को बीजेपी से जोड़ने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन यूपी की सभी विधानसभाओं में कर रही है. कानपुर देहात में भी आज से बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (BJP Prabudh Sammelan) का आगाज हो गया है. 

विरोधियों पर साधा निशाना
कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के राज गेस्ट हाउस में बीजेपी ने शिक्षित वर्ग को बीजेपी से जोड़ने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन कर चुनावी आगाज कर दिया है. प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी अरुण पाठक ने शिरकत की. बीजेपी के सम्मेलन में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षित वर्ग को आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक ने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग से बीजेपी को मजबूत करने और फिर से साथ देने की अपील की.

कानून व्यवस्था सुधरने का किया दावा 
अरुण पाठक ने बीजेपी शासन काल में देश और प्रदेश में तेजी से विकास होने और हर क्षेत्र में काम होने की बात कही. उन्होंने कानून व्यवस्था तेजी से सुधरने का दावा किया. शिक्षित वर्ग को साधने के लिए उसे समाज के प्रमुख वर्ग बताया. इतना ही नहीं उन्होंने समाज और देश के निर्माण में शिक्षित वर्ग की अग्रणी भूमिका होने की बात कही. उन्होंने शिक्षित वर्ग से सरकार बनाने में मदद करने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें: 

Viral Fever: बीमार बच्चों को अस्पताल में नहीं किया जा रहा है भर्ती, डॉक्टर कह रहे हैं ये बात 

UP Politics: RSS की तरह काम करने में जुटी कांग्रेस, पार्टी ऐसे देगी भाजपा के आरोपों का जवाब 

UP Elections 2022: मंत्री ने विरोधियों पर किए तीखे हमले किए, समझाया प्रबुद्ध वर्ग का असली मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget