एक्सप्लोरर

कानपुर: कॉलेज से घर जा रहे 4 बीटेक स्टूडेंट समेत ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत

UP News: कानपुर में कार से घर लौट रहे बीटेक के छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है.

Kanpur Road Accident: कानपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले चार बीटेक छात्रों समेत एक ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस हादसे में दो छात्राएं और दो छात्र सहित कार के ड्राइवर की मौत हुई है. छात्र कार में सवार होकर घर जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे पर खराब खड़े ट्राला में जा भिड़ी. हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
 
जानकारी के मुताबिक, जिले के पनकी थाना क्षेत्र के पीएसआइटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बीटेक के चार स्टूडेंट्स कार में सवार होकर कॉलेज से घर जा रहे थे. कार में छात्रों के अलावा ड्राइवर भी था. बताया जाता है कि कार जैसे फ्लाईओवर पर पहुंची तो खड़े ट्राला से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार मे सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई. 
 
आनन फानन में राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू लेकिन कार हादसे में इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई थी उसमे फंसे हुए लोगों को निकाल पाना मुश्किल था. घटना की सूचना पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया लेकिन तबतक सभी की मौत हो चुकी थी. इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने की पहचान बीटेक फर्स्ट इयर के कंप्यूटर साइंस की छात्रा आयुषी पटेल, थर्ड ईयर की छात्रा गरिमा त्रिपाठी, बीटेक के छात्र प्रतीक सिंह और चौथे छात्र सतीश के रूप में हुई है, वहीं कार चालक की पहचान विजय साहू के रूप में हुई जो रामदेवी क्षेत्र का बताया जा रहा है.
 
सड़क दुर्घटना पर क्या बोली पुलिस? 
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि हादसा हाइवे पर खड़े खराब ट्राला में कार के भिड़ने के चलते हुआ है. कार मे कुल पांच लोग बैठे हुए थे जिसमे चार बच्चे पीएसआईटी कॉलेज के थे और एक ड्राइवर था. कार पहले खराब खड़े ट्राला में टकराई और फिर उसी कार के पीछे से आ रहे ट्रक से उस कार में जोरदार टक्कर मार दी. फिलहाल सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में लापता 5 साल के मासूम की खंडहर से मिली लाश, किरायेदार पर गला दबाकर हत्या का शक
गोरखपुर में लापता 5 साल के मासूम की खंडहर से मिली लाश, किरायेदार पर गला दबाकर हत्या का शक
Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget