एक्सप्लोरर

'पेंसिल मांगने पर मेरी मां मारती हैं', बढ़ती महंगाई पर 6 साल की मासूम ने पीएम मोदी को लिखी ये भावुक चिट्ठी

Kannuj निवासी कृति दुबे ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि 'मेरी पेंसिल, रबर और मैगी महंगी हो गई है.

Kannauj News: पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महंगाई के कारण हो रही 'कठिनाई' के बारे में बताया है. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की कृति ने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं. मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है. यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है. और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं. मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं.'

हिंदी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बच्ची के पिता विशाल दुबे, जो वकील हैं, ने कहा, "यह मेरी बेटी की 'मन की बात' है. वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा."

छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस छोटी बच्ची के पत्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला. उन्होंने कहा, "मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसका पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे."

वहीं सोशल मीडिया पर कृति दुबे की यह चिट्ठी चर्चा का विषय बनी रही. 

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर है सरकार
गौरतलब है कि महंगाई को लेकर बीते कुछ महीनों से केंद्र सरकार निशाने पर रही है. संसद के मानसून सत्र में भी इस मुद्दे पर चर्चा प्रस्तावित है लेकिन अभी तक बहस नहीं हो पाई है. बात करें महंगाई के आंकड़ों की तो जून, 2022 में खुदरा महंगाई दर  में मामूली कमी आई है. जून महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी  रहा है, जबकि मई, 2022 में 7.04 फीसदी तो अप्रैल में 7.79 फीसदी रहा था. वहीं खाद्य महंगाई दर जून में 7.75 फीसदी रहा है जो मई महीने में 7.97 फीसदी रहा था जबकि अप्रैल में 8.38 फीसदी रहा था. 

जून महीने में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 8 फीसदी के ऊपर बना हुई थी. जून में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 8.04 फीसदी रही है जो मई में 8.20 फीसदी पर थी. जबकि ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है. वहीं जून  में महंगाई पर जो राहत मिली है उसके पीछे  21 मई को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल पर 8 और 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी ( Excise Duty) घटाने का फैसला भी माना जा रहा है. इसके बाद 6 राज्यों ने वैट में भी कमी करने का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें:

UP IPS Transfer: UP में सात IPS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए Lucknow के कमिश्नर, Kanpur को मिला नया पुलिस आयुक्त

UP Lekhpal Exam 2022: 'सरकार नहीं चाहती लोगों को नौकरी मिले', लेखपाल परीक्षा में धांधली पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget