एक्सप्लोरर

Joshimath News: जोशीमठ में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए 10 अधिकारी तैनात, CM धामी ने दिए ये निर्देश

Uttarakhand News: राहत कार्यों के सही से संचालन के लिए रविवार को मंडलायुक्त की ओर से अधिकारियों को जोशीमठ पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं.  इन अधिकारियों को कैंप करने के निर्देश हैं.

Joshimath News: जोशीमठ (Joshimath) में आपदा राहत कार्यों को त्वरित गति देने और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त सुशील कुमार ने 10 अधिकारियों को जोशीमठ में तैनात किया है. इनमें एक एडीएम, तीन एसडीएम और छह तहसीलदारों को जोशीमठ में कैंप करने के निर्देश हैं. एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा को देखते हुए शासन और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर उच्च स्तरीय समितियां गठित करने के निर्देश दिए थे.

इसके साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम और आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार को जोशीमठ में कैंप करने के निर्देश दिए थे. राहत कार्यों के सही से संचालन के लिए रविवार को मंडलायुक्त की ओर से अधिकारियों को जोशीमठ पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं. 

छह तहसीलदारों को जोशीमठ भेजा गया
इनमें अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बीर सिंह बुद्धियाल, एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, एसडीएम केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेंद्र सिंह, एसडीएम ऋषिकेश नंदन सिंह के अलावा छह तहसीलदारों को जोशीमठ भेजा गया है. इनमें तहसीलदार पौड़ी हरीश जोशी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, डोईवाल के शादाब, जखोली के नायाब तहसीलदार बलवीर लाल, चकबंदी अधिकारी हरिद्वार टीकम सिंह और नायब तहसीलदार सदर देहरादून सुरेंद्र सिंह शामिल हैं. 

बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थिति हर दिन और ज्यादा खराब होती जा रही है. अब दरारें पहले से भी ज्यादा भयावह रूप लेती जा रही हैं. जो दरारें पहले महज दो इंच की थीं वो बढ़कर अब 8-9 इंच की हो गई हैं. दो होटलों (मलारी इन और माउंटेन व्यू) के गिरने की भी आशंका जताई गई है. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक दोनों होटल गिर जाएंगे. लोगों को अतिसंवेदनशील जगहों से सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-

Investors Summit: चेन्नई के औद्योगिक घरानों को UP में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी, देश के 9 शहरों में रोड शो का आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget