एक्सप्लोरर

Joshimath News: लगातार भू-स्खलन से 22,000 आबादी की जान खतरे में, इन इलाकों में तबाही की आशंका 

उत्तराखंड न्यूज: उत्तराखंड के जोशीमठ में जारी भू-स्खलन के खतरे को भांपकर स्थानीय लोग वहां से पलायन करने लगे हैं. 

Uttarakhand Landslide News: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-स्खलन (Landslide) की वजह से दिन प्रतिदिन हालात बद से बदतर होती जा रहीं है. ऐसा लग रहा मानो पूरा जोशीमठ (Joshimath) शहर ही जमीजोद होने जा रहा है. जोशीमठ में लोग रात में खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं. लोगों को किसी भी समय अनहोनी का डर सता रहा है. विगत कुछ दिनो में इतना कुछ हो रहा कि लोगों की दिन की चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है. 22 हजार आबादी की जान खतरे में है. 

लोगों का कहना है कि उस कार्यवाही का क्या करना जो समय रहते न हो सके. जोशीमठ में 600 से अधिक भवानों पर दरारें आ गई हैं. 80 से अधिक किरायेदार कामरा छोड़ चूके हैं. 25 लोग घर छोड़कर पलायन कर चूके हैं. कई घरों के लोगों को दरारों की वजह से प्रशासन द्वारा दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है. 

बीआरओ कैंप के लोग भी खौफ के साये में 
उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड में भू-स्खलन से उत्पन्न आपदा ने भारी तबाही मचा रखी है. जेपी कंपनी के आवासीय कॉलोनी सहित मारवाड़ी में भू-स्खलन का तांडव जारी है. जेपी कंपनी के 25 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आने की वजह से वो रहने लायक नहीं है.  16 परिवारों को कहीं और शिफ्ट किया गया है. 25 कर्मचारियों को लामबगड़ शिफ्ट किया गया है. जेपी कंपनी सहित बीआरओ कैंप में भी भू-स्खलन और मटमेला पानी का रिसाव भारी मात्रा में होने से लोग खौफजदा हैं. लोग इस पानी को एनटीपीसी के सुरंग का पानी मान रहे हैं. इसके अलावा, जेपी गेट, बदरीनाथ हाइवे और बीआरओ कैंप भी खतरे से बाहर नहीं है. 

जोशीमठ बचाओ समिति आज निकालेगी मार्च 
इन सबके बीच जोशीमठ में आज प्रशाशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेने का काम शुरू कर दिया है. जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति बैनर तले आज जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिती केंडल मार्च निकलेगी.

क्या जोशीमठ का अस्तित्व खतरे में हैं?
भयंकर आपदा के ​बीच अब लोगों को इस बात का भी डर सताने लगा है कि नरसिंह मन्दिर में भगवान नरसिंह की बाए हाथ की कलाई कमजोर हो रही है और जिस दिन टूटेगी उस दिन विष्णु प्रयाग के पासजय विजय पर्वत आपस में मिल जाएंगे, लेकिन इससे पहले प्रकृति का ये रौद्र रूप देखकर लोग बहुत खौफजदा हैं. लोग एक-दूसरे से पूछ रह हैं, क्या ये होने से पहले जोशीमठ का अस्तित्व खत्म हो जायेगा.

बता दें कि जोशीमठ धार्मिक और ऐतिहासिक महत्त्व का शहर रहा है. यह अनादिकाल से ज्ञान और भक्ति का केंद्र रहा है. बाद में तीर्थाटन और पर्यटन का केंद्र रहा. भगवान शंकर के 11वें अवतार आदि गुरु शंकराचार्य ने केरल के काल्डी गांव से आकर ज्योतिर्मठ में 5 साल घोर तपस्या कर दिव्य ज्ञान ज्योति के दर्शन किए. लुप्त हो रहे सनातन धर्म की रक्षा की. बदरीनाथ धाम जाकर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति नारद कुंड से निकाल कर पुन स्थापित किया. 2527 साल पुराने अमर कल्पवृक्ष के नीचे शंकर भाष्य सहित कई धार्मिक पुस्तकों की रचना की. यह यह नगर कार्तिकेय नगरी के 4 रूप 4 में भी जानी जाती रही है. 

यह भी पढ़ें:  Khushi Dubey Bail: खुशी दुबे को जमानत मिलने पर पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी, अखिलेश ने भी BJP पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget