एक्सप्लोरर

Prayagraj: हरिद्वार जेल में बंद जितेन्द्र नारायण त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, पुराने मामलों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Allahabad High Court: धर्म संसद मामले में हरिद्वार की जेल में बंद जितेन्द्र नारायण त्यागी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है.

Petition Against Jitendra Narayan Tyagi: इस्लाम धर्म छोड़कर जितेंद्र नारायण त्यागी (Jitendra Narayan Tyagi) बन चुके यूपी शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. वसीम रिज़वी भड़काऊ भाषण के मामले में इन दिनों हरिद्वार (Haridwar) की जेल में बंद हैं. लेकिन वह आसानी से जेल से बाहर न आ सकें इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court) में एक पीआईएल दाखिल की गई है. इस पीआईएल के तहत उनके खिलाफ प्रयागराज (Prayagraj) समेत बाकी जगहों पर पहले से ही दर्ज मुकदमों में भी ज्यूडिशियल रिमांड पर लिए जाने का आदेश देने की गुहार लगाई गई है.

जनहित याचिका में क्या कहा गया

जितेन्द्र नारायण त्यागी के खिलाफ जो पीआईएल दायर की गई है उसमें पहले से दर्ज मामलों पर ज्यूडिशियल रिमांड पर लेने के आदेश दिए जाने के साथ सरकारी मेहरबानी के चलते पुराने मुकदमों में गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं. यही नहीं पूरे मामले में अफसरों की मिलीभगत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की भी मांग की गई है. और वसीम रिज़वी के शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके में स्थित इमामबाड़े की बिल्डिंग को ज़मीदोज़ कर उस पर कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाए जाने के मामले में भी फिर से इमामबाड़े की इमारत को बनवाए जाने की अपील की गई है.  

जितेन्द्र नारायण त्यागी पर कार्रवाई की मांग

जितेन्द्र नारायण त्यागी के खिलाफ ये पीआईएल प्रयागराज के सोशल एक्टिविस्ट शौकत भारती ने दाखिल की है. इसमें कहा गया है कि वसीम रिज़वी के खिलाफ प्रयागराज में दर्ज मुक़दमे में यूपी के राजभवन और सरकार ने केस चलाए जाने की मंजूरी तकरीबन दो साल पहले ही दे दी थी. गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद अफसरों ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की. प्रयागराज के अलावा भी उन पर कई और जगहों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज थे जिनमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अगर इन मामलों में वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी हो गई होती तो वो हरिद्वार में धार्मिक आधार पर भड़काऊ भाषण देते हुए देश का माहौल बिगाड़ कर आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ कतई नहीं कर सकता थे. 

शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई

पीआईएल में कहा गया है कि वसीम रिज़वी उर्फ़ जितेंद्र त्यागी भड़काऊ भाषण मामले में जमानत पर जेल से बाहर आकर समाज का माहौल फ़िर न बिगाड़ सके, इसलिए पुराने मुकदमों में भी उसका ज्यूडिशियल रिमांड लिया जाए, ताकि वह जेल से बाहर न आ सके. शौकत भारती की पीआईएल दाख़िल करने वाली वकील सहर नक़वी का कहना है कि इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है. उनके मुताबिक हाईकोर्ट अगर इस मामले में दखल देता है तो वसीम रिज़वी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

याचिकाकर्ता ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इसके साथ ही याचिकाकर्ता शौकत भारती ने चिट्ठी लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है. उनका कहना है कि वसीम रिज़वी के कारनामों को उजागर करने की वजह से वह तमाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं, इसलिए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जानी चाहिए. इस पीआईएल के बाद कहा जा सकता है कि हरिद्वार की धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में बाकी आरोपियों को भले ही राहत मिल जाए, लेकिन जितेन्द्र त्यागी की मुश्किलें बढ़नी तय हैं. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget