एक्सप्लोरर

अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, गंगाजल छिड़कते ही चलने लगीं सांसें, 90 साल की बुजुर्ग हुई जिंदा

Jhansi News: परिजनों की माने तो शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे 90 वर्षीय माया देवी की सांसें चलना बंद हो गईं. उनका पूरा शरीर ठंडा हो गया. जिसके बाद परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया.

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 90 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जिसके बाद पूरे घर में मातम पसर गया. परिजनों ने रोना शुरू कर दिया और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगीं, लेकिन, तभी अचानक महिला की सांसें फिर से लौट आईं. लोगों को कुछ पल के लिए तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ. जिसके बाद परिजन उन्हें जिंदा पाकर बेहद ख़ुश हुए. 

मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम भोजला का है. जहां रहने वाली 90 वर्षीय माया देवी अपने परिवार के साथ रहती है. उसके तीन बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा बृजकिशोर ग्रासलैंड से रिटायर्ड है. मझला बेटा रामगोपाल और छोटा बेटा राम किशन मजदूरी करता है. इनके कुनबे में क़रीब 150 लोग है. माया देवी का भतीजा संतोष वर्मा खुद को प्रथम स्वंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों खिलाफ लड़ने वाली झलकारी बाई का वंशज बताता है. 

अंतिम संस्कार से पहले लौटीं सांसें
परिजनों की माने तो शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे 90 वर्षीय माया देवी की सांसें चलना बंद हो गईं. उनका पूरा शरीर ठंडा हो गया. परिवार के लोगों ने उन्हें काफी देर तक हिलाया और बुलाकर उठाने का प्रयास किया. लेकिन, वह नहीं उठी. जिसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कम्पाउंडर को बुलाकर उनकी नब्ज दिखाई तो उसने उन्हें मृत बता दिया. यह सुनकर घर में रोना-पीटना शुरु हो गया. 

परिजनों ने रिश्तेदार और दोस्तों को भी उनके निधन की सूचना दे दी. जिसके बाद उन्हें लिटाकर उनके पास अगरबत्ती जला दी गई. घर में तमाम लोग इकट्ठा हो गए और परिवारवालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. करीब ढाई घंटे बाद जब उनके शरीर में गंगाजल छिड़का गया तो तभी अचानक उनके शरीर में हलचल हुई और उनकी सांसें चलने लगी. 

शुरुआत में यह देख वहां मौजूद लोंगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने मुंह खोलकर सांस लेने शुरु किया तो सभी खुश हो गए. इस घटना पर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा सम्भव नहीं है, यदि किसी डॉक्टर ने मृत घोषित किया है तो सम्भव नहीं है. कभी-कभी ऐसा होता है कि सरकुलेटी शॉक होता है, जिसे गश्त आना कहते हैं, जिसमें मरीज सुस्त हो जाता है. इसके बाद जब उसे झटका लगता है तो वह नार्मल हो जाता है. 

तुम्हारी मां को मार दिया है, दफन कर दो...' यूपी के आजमगढ़ में नशेड़ी पति ने बीवी को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget