एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या यूपी में भी लोगों को मिलेगी राहत? राजस्थान सरकार के फैसले पर जयंत चौधरी ने रखी ये मांग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की घोषणा के बाद आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने यूपी में भी इसे लागू करने की मांग रखी है.

UP News: राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बुधवार को घोषणा की. इसके साथ ही राज्‍य में 100 यूनिट प्रति माह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल शून्य ही रहेगा. इसपर आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की प्रतिक्रिया आई है. 

अशोक गहलोत ने बुधवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा, ‘‘हर महीने 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.’’ इसपर जयंत चौधरी ने कहा, "पिरामिड में निचले स्तर के लोगों को इससे सीधी राहत मिलेगी. यूपी सरकार को कम आय और मध्यम आय वाले परिवारों के बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत देनी चाहिए."

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का छात्रों को तोहफा, अब इन्हें हर महीने दी जाएगी छात्रवृत्ति, जाने किन्हें होगा लाभ

राज्य सरकार करेगी फैसला
उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य सरकार ने 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल पहले ही 'शून्य' कर रखा है. गहलोत के अनुसार, ‘‘उन्हें पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा.’’ मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी.’’

उन्‍होंने लिखा, ‘‘महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.’’ उन्होंने कहा कि इसके अनुसार, मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. इससे पहले, गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि वह रात में प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करेंगे. उल्‍लेखनीय है कि गहलोत ने 2023-24 के बजट में मुख्‍यमंत्री निशुल्‍क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्‍ताओं को 100 यूनिट तक उपभोग करने पर बिजली निशुल्क करने की घोषणा की थी. यह योजना एक मई से प्रभावी होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget