एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का छात्रों को तोहफा, अब इन्हें हर महीने दी जाएगी छात्रवृत्ति, जाने किन्हें होगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना को लागू करने पर सहमति बन गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना को लागू करने पर अपनी सहमति दे दी. इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में बैठक हुई. यह छात्रवृत्ति हर पाठ्यक्रम में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को दी जाएगी. 

प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ को लागू करने पर सहमति दी गयी. उन्होंने बताया कि 2023-24 शैक्षणिक सत्र से लागू होने वाली योजना से राज्य विश्वविद्यालय और सरकारी कॉलेजों में किसी भी नियमित पाठ्यक्रम के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र लाभान्वित हो सकते हैं.

यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम के छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिल सकती है. दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को पिछले साल 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी होने तथा कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने पर यह छात्रवृत्ति मिलेगी.

यूपी में मिलेगा हर परिवार को लाभ, योगी सरकार का बड़ा फैसला, एक और चुनावी वादा होगा पूरा!

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?
विज्ञप्ति के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रम में किसी विषय में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार और डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी. हालांकि, इसके लिए छात्रों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे. संधु ने बताया कि अगर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल का है तो पहले साल प्राप्त अंकों के आधार पर शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के आखिर में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त 35 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये भी मिलेंगे. स्नातकोत्तर पाठयक्रम के आखिर में भी प्राप्तांकों का कुल प्रतिशत निकाला जाएगा तथ प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 60 हजार, 35 हजार और 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए दो किश्तों में दी जाएगी.इस योजना से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 17 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget