एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी में होगी बड़ी टूट! जयंत चौधरी के करीबी नेता का दावा

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी के नजदीकी और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने दावा किया है कि जल्द ही पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच राष्ट्रीय लोक दल के बड़े नेता ने एक ऐसा दावा किया है, जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ना तय है. यही नहीं अगर उनकी बात सही हुई तो पश्चिमी यूपी में बीजेपी की हालत खराब हो सकती है. रालोद नेता का ये बयान ऐसे समय में आया है जब खुद जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.  

जयंत चौधरी के नजदीकी और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने दावा किया है कि जल्द ही पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है. उनके इस दावे से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. रालोद नेता की माने बीजेपी में जल्द ही बड़ी सेंधमारी हो सकती हैं. चुनाव से पहले पार्टी के बड़े जनाधार वाले कई नेता पाला बदल सकते हैं और रालोद में शामिल हो सकते हैं. 

रालोद नेता ने किया बड़ा दावा

ये पहली बार नहीं है जब रोहित अग्रवाल ने इस तरह का दावा किया हो. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि पश्चिमी यूपी के बीजेपी सांसद और विधायक रालोद के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े जनाधार वाले नेताओं को बीजेपी में भविष्य सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा है. इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर रालोद का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के 2-3 बीजेपी सांसद ने रालोद से टिकट मांगा है वहीं 5-6 बीजेपी के ऐसे विधायक है जो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

रालोद में शामिल हो सकते हैं बीजेपी नेता

रोहित अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी विधायकों की टिकट बंटवारे में लॉटरी नहीं निकलने वाली है. इसलिए बीजेपी के कई नेता पहले से ही लोकसभा का टिकट पक्का कर लेना चाहते हैं. रालोद से बात तय होने के बाद विधायक भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं. रोहित अग्रवाल का ये बयान ऐसे में और अहम हो जाता है कि जब खुद रालोद के बीजेपी के साथ जाने की चर्चा सुर्खियों हैं. हालांकि जयंत चौधरी इसका खंडन कर चुके हैं. उन्होंने साफ कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, रालोद पूरी तरह इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ सकती हैं INDIA की मुश्किलें, रालोद ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget