एक्सप्लोरर

CM Yogi Sonbhadra Visit: सीएम योगी का सोनभद्र दौरा कल, 500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद सोनभद्र में 5 सौ करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. 22 दिसम्बर को मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

CM Yogi Sonbhadra Visit: जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद सोनभद्र में पांच सौ करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाजीपुर से शुरू की गई जन विश्वास यात्रा का जनपद  सोनभद्र में 22 दिसम्बर को आगमन होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे. मुख्यमंत्री का 22 दिसम्बर को होने वाले आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित डीएम टीके शिबू , एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी सौगात देंगे, जिसमें आदिवासियों को वनाधिकार के तहत भूमिधिकार देंगे. 

जनसभा को संबोधित करेंगे
सोनभद्र में 22 दिसम्बर को भाजपा की जन विश्वास यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर चन्दौली होते हुए पहुंच रही है. इसे लेकर सोनभद्र के हाईडिल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी के लोग जुट गए हैं. सीएम हाईडिल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे तो वहीं रेलवे मैदान में उनका उड़न खटोला उतरेगा , जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग हेलीपैड बनाने में जुटा हुआ है. हेलीपैड के पास स्थित टीबी अस्पताल की रंगाई पुताई में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक का सौगात देंगे. 

बड़ी सौगात दे सकते हैं
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन होने पर भाजपा नेताओं को विश्वास है कि सीएम जनपद को बड़ी सौगात देंगे और जिले की चारों विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने अपने गीत के माध्यम से कहा कि ''सब जनता के इहे मांग योगी जी फिर सरकार बनइहे, बुआ अउर बबुआ आराम करीहे' 27 तक योगी जी काम करीहें'' उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश व प्रदेश की जनता को हमेशा सौगात देने का काम किया है इसलिए सीएम 22 तारीख को जिले को बड़ी सौगात जरूर देंगे. 

इनका करेंगे उद्घाटन
दिसम्बर को मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें 50 बेड का आयुष अस्पताल, विद्यालय भवन, पीडब्लूडी की कई सड़कें और पाइप पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं कोन और करमा में बनने वाले नए ब्लाक भवन का शिलान्यास भी संभावित है. सीएम 50 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसमे घोरावल विधानसभा क्षेत्र के 20 परियोजनाओं का लोकार्पण, सदर विधानसभा क्षेत्र के 19 परियोजनाओं का लोकार्पण, दुद्धी विधानसभा के 11 परियोजनाओं  का लोकार्पण होगा.

सुरक्षा के क्या इंतजाम
सदर विस क्षेत्र के 13 परियोजनाओं का शिलान्यास, घोरावल विस के 07 , ओबरा विस के 04 और दुद्धी विस के 04 कुल 28 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वही मुख्यमंत्री की सुरक्षा की बात करें तो 5 एएसपी , 10 सीओ , 25 एसएचओ , एसआई 150 , 2 महिला एसएचओ , 3 महिला एसएसआई , 80 महिला सिपाही , 600 सिपाही , पीएसी, एलआईयू व आईबी के साथ गैर जनपद की कुछ पीएसी कम्पनी आएगी. मिर्जापुर भदोही के साथ ही गाजीपुर व वाराणसी से भी पुलिस फोर्स आने की संभावना है. जन विश्वास यात्रा रैली की तैयारी का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी टी के शिबू ने बताया की मुख्यमंत्री जनपद में 5 सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: गाजियाबाद की मुरादनगर सीट पर इन दो बीजेपी नेताओं में 'टक्कर', टिकट को लेकर फंस सकता है पेंच

फोन टैपिंग मामले में प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget