एक्सप्लोरर

कागजों में ऑक्सीजन फुल फिर भी मेडिकल कॉलेज में हांफ रहे मरीज, लगा रहे मदद की गुहार

जालौन मेडिकल कॉलेज उरई में सब कुछ चंगा हैं लेकिन फिर भी वार्डों में भर्ती मरीज अपनी आपबीती सोशल मीडिया के माध्यम से बयां कर रहे हैं.

जालौन: राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में कोविड के मरीजों का बेहतर इलाज के हो सके इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. वहीं डीएम प्रियंका निरंजन भी हर दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर रही हैं. लेकिन, मेडिकल कॉलेज की अव्यस्थाओ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

खुल रही है पोल
वैसे तो जिला प्रशासन राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की बात कर रहा है लेकिन वार्डो में भर्ती मरीज और उनके परिजन वीडियो के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की अव्यस्थाओ को लेकर एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. वायरल वीडियो में मेडिकल की अव्यस्थाओ के साथ ही जिला प्रशासन की लीपापोती की पोल खुलती नजर आ रही है. 

जमीन पर हो रहा है इलाज
मरीज कहीं ऑक्सीजन के लिए गुहार लगा रहे हैं तो कहीं बेड ना मिलने की वजह से जमीन पर ही उनका इलाज हो रहा है. आखिर ऐसे हालातों में जब देश ऑक्सीजन के विकराल संकट से गुजर रहा है तो वहीं जिला प्रशासन मेडिकल कॉलेज की बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाते हुए कागजों में अपनी बाजीगरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

कई मरीजों की हुई है मौत
करीब पिछले तीन हफ्तों से लोग कोरोना संक्रमण से तो जूझ ही रहे हैं इसके साथ ही लोग ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाइयों के लिए भी दर-दर भटक रहे हैं. मदद ना मिलने के अभाव में कई मरीजों की मौत भी हुई है. मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यस्थाओ को उजागर करने के लिए मरीज और उनके परिजन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया का ले रहे हैं सहारा 
बता दें कि, जालौन मेडिकल कॉलेज उरई में सब कुछ चंगा हैं लेकिन फिर भी वार्डों में भर्ती मरीज अपनी आपबीती सोशल मीडिया के माध्यम से बयां कर रहे हैं. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब मेडिकल में सब कुछ "ऑल इज वेल" है तो अव्यस्थाओं को लेकर वीडियो क्यों वायरल किए जा रहे हैं. आखिर मेडिकल कॉलेज में ऐसी कौन सी कमी है जिसे मरीज सरकार को बताने में लगे हुए हैं और प्रशासन इस पर पर्दा डालने में जुटा हुआ है. 

पर्याप्त मात्रा में है ऑक्सीजन
वहीं, डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है. जिसमें आइसोलेशन वार्ड से लेकर आईसीयू वार्डो का जायजा लिया है. मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर हैं. बल्कि हर मरीज पर दो सिलेंडर उपलब्ध हैं. लेकिन, अटेंडेंट ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर संशय में हैं. जबकि, वार्ड में अटेंडेंट को जाने की अनुमति नहीं है और पता नही लोग क्यों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे है जबकि ऑक्सीजन पर्याप्त है. 

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget