एक्सप्लोरर

Tajmahal Controversy: आगरा जा रहे जगतगुरु परमहंस आचार्य को रोका, बोले- मैं ताजमहल जाने की कोशिश करता रहूंगा

Tajmahal Controversy: जगतगुरु परमहंस आचार्य का ताजमहल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जगतगुरु ने 5 मई को अपने अनुयायियों और समर्थकों से ताजमहल पहुंचने की अपील की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

Tajmahal Controversy: जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhansa Acharya) का ताजमहल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल 26 अप्रैल को जगतगुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल (Tajmahal) जाने से रोक दिया था. जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया था और आरोप लगाया था कि भगवा और धर्म दंड को लेकर के ताजमहल में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया. जिसके बाद जगतगुरु परमहंस आचार्य ने 5 मई को अपने अनुयायियों और समर्थकों से ताजमहल पहुंचने की अपील की. लेकिन आज प्रशासन ने उन्हें ताजमहल जाने से रोक दिया. 

जगतगुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल जाने से रोका

जगतगुरु परमहंस आचार्य की मंशा ताजमहल में पहुंचकर शिव की आराधना की थी इस वजह से उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा था लिहाजा समय से पहले ही जगतगुरु आगरा (Agra) पहुंच गए और आगरा पहुंच कर उन्होंने ताजमहल में प्रवेश चाहा जिसके बाद आगरा प्रशासन ने उन्हें रोका और 24 घंटे के अंदर ही उन्हें तपस्वी छावनी पहुंचा दिया गया. अब आज 5 मई होने के कारण सुबह 10:00 बजे से ही जगतगुरु आगरा के लिए रवाना होना चाह रहे थे पुलिस सुरक्षा में कल रात से ही अयोध्या पुलिस ने जगतगुरु परमहंस आचार्य को हाउस अरेस्ट कर रखा था.

जगतगुरु का दावा था कि उन्होंने आगरा से ही अनशन शुरू कर दिया था और उस अनशन पर अयोध्या में भी थे. आज रेजिडेंटल मजिस्ट्रेट अयोध्या प्रशांत कुमार के निवेदन के बाद जगत गुरु परमहंस दास मान गए और उन्होंने जूस पी करके अपना अनशन समाप्त कर दिया. 

Noida News:  नोएडा गौर सिटी में बालकनी से कूदने की कोशिश कर रही थी महिला, पुलिस ने ऐसे बचा लिया

गेस्ट हाउस में ही रोका गया

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि 3 मई को भगवान परशुराम की जयंती थी शुभ मुहूर्त जब वो वहां पहुंचे तो तेजोमहालय से करीब 1 किलोमीटर दूर कई पुलिस की गाड़ियां पहुंची और कहते हैं कि चलिए हम भी चलते हैं तेजो महालय. इसके बाद एक गेस्ट हाउस में ले गए. वहां पर हमसे कहा गया कि एक बार जब आप आए तो भगवा पहने थे इसलिए हम लोग नहीं जाने दिया दोबारा आप आए तो दोबारा भी आपको हम लोग नहीं जाने दे रहे हैं अगर आप तीसरी बार आए तो ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. जब रात में हमने अपने आश्रम से जाने का प्रयास किया तो हमारे आश्रम के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था और जब हमने अभी निकलने का प्रयास किया तो आला अधिकारी जो है सब लोग सामने खड़ा होकर के रास्ता रोक लिए, लेकिन मैं लगातार प्रयास करता रहूंगा.

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कही ये बात
वही अब जगत गुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि 7 नवंबर 2023 को पहले हमने दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा था लेकिन अब मैं अयोध्या की सबसे पुरानी छावनी में जहां हमारा स्थान है वहीं पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अन्न जल का त्याग करके आमरण अनशन करूंगा. पूरा देश हमारे साथ है सुप्रीम कोर्ट में हम जाएंगे कुछ लोगों का कहना है कि जो पूर्वर्ती सरकारें थी वह तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए विशेष समुदाय को खुश करने के लिए हमेशा उनका पहल करती थी और वहां पर कुछ अधिवक्ता गलत साक्ष्य प्रस्तुत करके नमाज पढ़ने की अनुमति वहां से मिली है हम लोग वहां पर पुरातत्व सर्वेक्षण कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका डालेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी सरकार के मंत्री से बंद कमरे में मिले ओम प्रकाश राजभर, सपा गठबंधन पर उठे सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget