एक्सप्लोरर

इरफान के असामयिक निधन से महाराष्ट्र के नेता सकते में

'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जुरासिक वल्र्ड', 'हिंदी मीडियम', 'इंगलिश मीडियम' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया।

'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'जुरासिक वल्र्ड', 'हिंदी मीडियम', 'इंगलिश मीडियम' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। ऐसे में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रसिद्ध अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल कोश्यारी ने लिखा, "इरफान खान एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे जो समाज की चिंताओं के प्रति संवेदनशील थे। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए लोकप्रिय इरफान ने अपनी भावनाओं से अभिनय के साथ फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में विभिन्न भूमिकाओं को अमर कर दिया। उनका निधन हिंदी सिनेमा की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है।" ठाकरे ने कहा, "एक बेहद प्रतिभाशाली, मेहनती और बहुमुखी अभिनेता, इरफान खान एक अच्छे इंसान भी थे। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का उनका सफर आगामी अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा है। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने वास्तविकता को स्वीकार किया और काम करना जारी रखा। मेरी हार्दिक संवेदना।" राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा, "इरफान खान को हमेशा एक असाधारण अभिनेता और एक सच्चे फाइटर के रूप में याद किया जाएगा।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वह "इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी और विचलित हो गए।" उन्होंने शोक संतप्त परिवार के लिए अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट में कहा, "यह वास्तव में दुखद है, भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बड़ा नुकसान।" एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "काफी संघर्ष के बाद, उन्होंने भारतीय और विश्व सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ी। उनकी मृत्यु ने हमसे एक अच्छा कलाकार छीन लिया।" पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "उनकी टीवी और फिल्म जगत में उपस्थिति अद्वितीय है और कई लोगों को आत्मविश्वास और प्रेरणा देने वाली रही है। इरफान को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget