एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स से उठाएं टैक्स छूट का फायदा, मिलेगी सरकारी गारंटी; नहीं डूबेगा पैसा

पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम जैसी तमाम स्कीम्स में आप टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेश पर आपको सरकारी गारंटी भी मिलेगी और आपका पैसा डूबने का भी नहीं है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की इंवेस्टमेंट स्कीम आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स पर आपको सरकारी गारंटी भी मिलती है, साथ ही पैसा डूबने का खतरा भी नहीं रहता है। पोस्ट ऑफिस अपने निवेशकों को डिपॉजिट ऑफर के कई ऑप्शन्स भी देता है, जिन्हें स्मॉल सेविंग स्कीम्स भी कहते हैं। सबसे खास बात ये है कि इनमें से कई स्क्रीम्स ऐसी है, जिसपर आयकर एक्ट के सेक्शन 80-सी के तहत आपको टैक्स में भी छूट मिलती है। बता दें कि इन सभी स्कीम्स के ब्याज दर की समीक्षा सरकार द्वारा हर तीन महीने पर कराई जाती है, जिसके बाद नए सिरे में नई दरों को तय किया जाता है।

मिलेगा 80सी का फायदा

80सी का फायदे का सीधा मतलब है टैक्स छूट का फायदा

पब्लिक प्रोविडेंट फंड टैक्स फ्री रिटर्न पाने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आप निवेश कर सकते हैं। इस स्क्रीम के तहत आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। 15 साल की अवधि वाली इस स्क्रीम में आपको 7.90 फीसदी ब्याज मिलता है।

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम इस योजना के तहत सीनियर सिटिजन यानी 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश किया जा सकता है। इसमें आपको 8.60 फीसदी ब्याज दर मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना इस योजना बेटियों के लिए हैं। माता पिता अपनी बेटियों के लिए इस योजना के तहत न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं, जिसमें आपको 8.40 फीसदी ब्याज दर मिलेगा।

5 साल का एनएससी (8वां संस्करण) इस योजना में आप 100 रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इतना ही नहीं, इसमें TDS का भी प्रावधान नहीं है। 7.90 फीसदी का आपको ब्याज दर मिलेगा।

टाइम डिपॉजिट इस योजना के तहत आप एक, दो, तीन और पांच साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम 200 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में आपको आयकर एक्ट के सेक्शन 80-सी का लाभ 5 साल के डिपॉजिट पर मिलता है। 6.90-7.70 फीसदी का ब्याज दर आपको मिलेगा।

इन स्कीमों में निवेश करना भी है अच्छा ऑप्शन

अगर आप पोस्ट ऑफिस में 80सी के फायदे के बिना निवेश करना चाहते हैं, तो ये विकल्प फायदेमंद रहेंगे।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में आपको 5 साल के लिए डिपॉजिट करना होता है। इसमें आपको मंथली रिटर्न मिलता है। इस स्कीम के तहत आप दो तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं- सिंगल और ज्वाइंट। दोनों ही तरह के अकाउंट के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1500 रुपये है, जबकि सिंगल अकाउंट में आप अधिकतम 4.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं और ज्वाइंट में अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। दोनों में आपको 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

रिकरिंग डिपॉजिट

रिकरिंग डिपॉजिट में 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है, जिसमें आप न्यूनतम 10 रुपये से निवेश कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

सेविंग्स अकाउंट

सेविंग्स अकाउंट में 20 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 4 फीसदी ब्याज दर मिलता है।

किसान विकास पत्र

इस स्कीम में 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। ढाई साल बाद आप पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसमें आपको 7.60 फीसदी ब्याज दर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मोदी सरकार की इस स्कीम से आपको हर महीने मिलेगी 10000 रुपये पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ अगर फिक्स्ड डिपॉजिट करने का है प्लान, तो जानें-कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget