एक्सप्लोरर

Ghaziabad Inspector: निराश थे परिजन.. भगवान बनकर पहुंचा दारोगा और इस तरह बची मरीज की जान, पढ़ें पूरा मामला

Ghaziabad Police Inspector: गाजियाबाद में एक दारोगा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस दारोगा ने जो किया है वो एक मिसाल है.

Ghaziabad में एक Police Inspector ने ऐसा कुछ कर दिखाया कि जिसके बाद उसकी फोटो Social Media पर वायरल हो रही है. लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि, उस पुलिसकर्मी ने किसी अपराध को होते हुए रोका होगा या फिर किसी बदमाश को रंगे हाथ पकड़ा होगा. लेकिन दारोगा जी ने इससे कुछ अलग हटकर किया है, जिससे उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है.

डेंगू मरीज को खून की जरूरत पड़ी

गाजियाबाद के विजयनगर थाने में की बाईपास चौकी पर तैनात अंकित चौहान अपनी रूटीन चेकिंग पर निकले थे, तभी उन्हें कुछ लोग त्रिपाठी अस्पताल के बाहर निराश और चिंता में खड़े दिखाई दिए, तो उन्होंने उनसे उनके निराश होने की वजह पूछी, तो उन्हें बताया गया कि... उनके परिवार का एक सदस्य अस्पताल में भर्ती है और वह डेंगू की बीमारी से ग्रसित है, जिसको तुरंत खून की आवश्यकता है. लेकिन हमने कैसे तैसे कर किसी को खून देने के लिए किसी परिचित को बुलाया है लेकिन वह अभी तक नहीं आ पाया है. वह आने वाला है, लेकिन खून की बेहद ज्यादा आवश्यकता है, इसीलिए हमें चिंता है कि कहीं हम अपने परिवार के सदस्य को खो ना दें.

इंस्पेक्टर अंकित चौहान पहुंचे मौके पर

इतना सुनते ही अंकित चौहान ने पीड़ित के ब्लड ग्रुप की जानकारी ली और खुद ही रक्तदान के लिए तैयार हो कर रक्तदान करने लगे. यह सब देख पीड़ित के परिवार वाले अचंभे में थे, कि मानो उनके लिए पुलिस की वर्दी में भगवान आ गया हो. उनको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था, कि कोई पुलिसवाला अपनी ड्यूटी छोड़कर उनके परिवार के सदस्य के लिए रक्तदान कर रहा है. लेकिन यह भी एक तरह की ड्यूटी ही थी, कि उन्होंने अपने क्षेत्र के चौकी क्षेत्र के मरीज की रक्तदान कर जान बचाई है, जब वह रक्तदान कर कमरे से बाहर निकले तो पीड़ित परिवार के परिजनों ने उन्हें अपने गले से लगा लिया, और नम आंखों के साथ उन्हें धन्यवाद देने लगे उन सभी का कहना था, कि उनके पास धन्यवाद देने के सिवाय कुछ नहीं है और हम किन शब्दों में आपका शुक्रिया अदा करें यह भी हम कह नहीं सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वायर हुई तस्वीर

अंकित चौहान के रक्तदान करते वक्त किसी ने उनकी फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी देखते ही देखते यह फोटो ट्विटर और फेसबुक पर इस तरह से वायरल हुई कि, लोग उनके इस काम की दिल से सराहना करने लगे. इतना ही नहीं कुछ लोग तो उनको वर्दी में भगवान कहकर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो को वायरल करने लगे. जब इस बात की जानकारी गाजियाबाद के उच्च पुलिस अधिकारी और प्रशासन को लगी तो उन्होंने भी अपने इस वर्दी के सिपाही की खूब तारीफें की और दूसरे पुलिसकर्मियों को उनके इस काम की मिसाल देने लगे.

बहरहाल, अंकित चौहान के इस कार्य से एक पीड़ित की जान बची है, तो वहीं दूसरी ओर मानवता भी निकल कर सामने आई है. ऐसे में जरूरत है कि सभी लोग एक दूसरे की इसी तरह से मदद करें, ताकि कठिन समय में लोगों को मुश्किल समस्याओं से जूझने में कोई कठिनाई न हो सके.

ये भी पढ़ें.

PM Modi On SP: पीएम मोदी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- यूपी में 'भ्रष्टाचार की साइकिल' चौबीसों घंटे चलती रहती थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget