एक्सप्लोरर

Moradabad News: जिंदा शख्स को मरा बताकर डॉक्टरों ने मोर्चरी में भेजा, घर वाले पहुंचे तो चल रही थी सांसें

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया. युवक को पूरी रात मोर्चरी में रहना पड़ा.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को जब स्थानीय पुलिस कांठ रोड के निजी अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस घायल शख्स को नियमानुसार जिला अस्पताल लेकर पहुंची. यहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उस शख्स को मृत घोषित कर उसे मुर्दा मानते हुए अस्पताल के पास बने मोर्चरी में रखवा दिया. पूरी रात सड़क हादसे का शिकार युवक जिंदा होने के बावजूद सिस्टम के कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से मुरादाबाद की मोर्चरी में ठंड में लेटा रहा.

घायल युवक की तलाशी में पुलिस को मिले ड्राइविंग लाइसेंस से यह जानकारी मिली थी कि इस शख्स का नाम श्रीकेश है और यह संभल का रहने वाला है. पुलिस ने जब उसके घर पर संपर्क किया तो पता चला कि श्रीकेश अब मुरादाबाद के लाइनपार इलाके में रहता है. हादसे में श्रीकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. परिजन रोते हुए मोर्चरी पहुंच गए और रात भर वहां आग जलाकर ठंड में बैठे रहे. सुबह जब स्थानीय पुलिस शव का पंचनामा करने परिजनों को लेकर मोर्चरी पहुंची. इसके बाद पता चला कि उसकी सांसें चल रही थीं.

मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग 

इसके बाद परिजन तुरंत मुर्दाघर से श्रीकेश को उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां श्रीकेश का डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया है. सड़क हादसे का शिकार श्रीकेश के जिंदा होने के बाद परिजन ऊपर वाले का शुक्र अदा कर रहे रहे हैं लेकिन इसके साथ-साथ वह निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल और उन पुलिसकर्मियों को भी कोस रहे हैं और उनपर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच करने की बात तो कह रहे हैं. वहीं, पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :-

ग्राउंड रिपोर्ट: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद क्या सोचते हैं सिंधु बॉर्डर पर बैठे किसान?

Aditi Singh On Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का हमला, जानिए क्या कहा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget