एक्सप्लोरर

Aditi Singh On Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का हमला, जानिए क्या कहा

Aditi Singh On Priyanka Gandhi: कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हर मुद्दे का राजनीतिकरण कर देती हैं. वो इससे पहले भी प्रियंका गांधी को निशाना बना चुकी हैं.

कांग्रेस (Congress) की बागी विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh)ने एक बार फिर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है. 

पीएम को प्रियंका की चिट्ठी पर उठाए सवाल

अदिति ने प्रियंका की चिट्ठी के सवार पर कहा, '' जहां तक लखीमपुर खीरी और अन्य मामलों की बात है, प्रियंका गांधी सबका राजनीतिकरण कर देती हैं. लखमीपुर खीरी मामले की सीबीआई जांच कर रही है, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है. अगर उनके इन संस्थाओं में ही विश्वास नहीं है तो मुझ समझ में नहीं आता कि उनका किस पर विश्वास है.''

UP Election 2022: पिता अखिलेश सिंह की तरह कांग्रेस से बगावत के बाद रायबरेली सदर में अदिति सिंह का विजय रथ थमेगा या दौड़ेगा

अदिति सिंह 2017 में रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं. लेकिन बाद में उनके कांग्रेस से रिश्ते तल्ख हो गए. उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी से काफी नजदीकी है. वो अक्सर कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध बीजेपी सरकार के कामकाज की तारीफ करती नजर आती हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का समर्थन किया था. इससे कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी. कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के यहां अपील की थी. लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई. 

लॉकडाउन में भी की थी प्रियंका की आलोचना

इससे पहले अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी ने उस समय निशाना साधा था, जब उन्होंने कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था की थी. लेकिन इन बसों की चलाने की इजात नहीं दी थी. अदिति सिंह ने ट्वीटर पर प्रियंका गांधी का विरोध किया था. अदिति सिंह ने ट्वीटर पर लिखा था, ''आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा और एबुंलेंस जैसे वाहन, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाई गईं.'' 

राम मंदिर निर्माण के लिये कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह आगे आईं, चंदे में दिये 51 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget