एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में महिलाओं के लिए लगाया शिविर, बल्ब बनाने की दी गई ट्रेनिंग

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शाहजहांपुर में 80 महिलाओं को बल्ब बनाने के लिए प्रशिक्षित किया. इस पहल से बेरोजगार महिलाएं भी कुटीर उद्योग के रूप में व्यवसाय कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी.

शाहजहांपुर जिले के कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बल्ब बनाने के लिए प्रशिक्षित किया है. शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शाहजहांपुर से शुरू की गई यह पहल अभूतपूर्व है, क्योंकि यह पहल आगे चलकर जब पूरे प्रदेश में फैलेगी तो हमें चीन जैसे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और हमारे यहां की बेरोजगार महिलाएं भी कुटीर उद्योग के रूप में व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बनेंगी.

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शुरू की पहल

 इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘पहले चरण में शाहजहांपुर जिले से यह पहल शुरू की गई है. इसमें डकैतों के लिए कुख्यात रहे गंगा और रामगंगा के कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं का चयन करके लखनऊ के प्रशिक्षक द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया है.’’ उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को एलईडी बल्ब तथा त्योहारों में प्रयोग होने वाले बल्ब की झालर बनाना सिखाया गया है और इन्हें आर्थिक रूप से मदद भी की गई है.

महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदेंगी बड़ी कंपनियां

 इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में कुशल प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेने वाली महिलाएं जो भी उत्पाद तैयार करेंगी, उन्हें बड़ी कंपनियां खरीदेंगी और उन्हें कच्चा माल भी उपलब्ध कराएंगी. अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करेंगे इसके बाद अन्य प्रदेशों में भी विस्तार किया जाएगा, इस योजना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मजबूती मिली और इससे मातृ शक्ति, नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा और महिलाएं सशक्त होंगी.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 26 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत रद्द, जानें किसानों ने क्यों लिया यह फैसला?

UP Board Exams 2022: दसवीं-बारहवीं के परीक्षा में शामिल होंगे 51लाख छात्र, पिछले साल से 5.26 लाख परीक्षार्थी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget