एक्सप्लोरर

Indian Idol 13 जीतने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अयोध्या के ऋषि सिंह, सामने आई ये तस्वीर

Indian Idol 13 Winner: ऋषि सिंह रामनगरी अयोध्या के रहने वाले हैं. ऋषि ने जब इंडियन आइडल के खिताब को अपने नाम किया तो सीएम योगी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थीं.

Indian Idol Season13 Winner Rishi Singh: इंडियन टेलीविजन के लोकप्रिय सिगिंग रियल्टी शो 'इंडियन आइडल-13' में जीत की ट्रॉफी हासिल करने के बाद सिंगर ऋषि सिंह ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की. ये मुलाकात लोकभवन में हुई, जहां ऋषि अपनी जीती हुई ट्रॉफी लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने उन्हें जीत की बधाई दी. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. इस तस्वीर में सीएम योगी और ऋषि दोनों ट्रॉफी को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. 

ऋषि सिंह रामनगरी अयोध्या के रहने वाले हैं. ऋषि ने जब इंडियन आइडल के खिताब को अपने नाम किया तो सीएम योगी ने भी उन्हें बधाई दी थी और उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं थी.

सीएम योगी ने दी जीत की बधाई

सीएम योगी ने इंडियन आइडल 13 जीतने के बाद ऋषि सिंह को बधाई देते हुए लिखा था, 'Indian Idol-13' के विजेता बनने की अयोध्या निवासी ऋषि सिंह को हार्दिक बधाई! आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है. माँ सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है.' 

ऋषि की सिंगिंग ने जीता सबका दिल

सिंगर ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल सीजन-13 में आने के बाद से लोगों का दिल जीतने लगे थे. दर्शकों को उनकी सिंगिंग काफी पसंद आई, जिसके बाद उन्हें दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया. अपनी शानदार सिंगिंग के चलते ऋषि ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी. इस मुकाबले में उनके साथ बिदिप्ता चक्रबर्ती, सोनाक्षी कर, चिराग कोटवाल, देबोस्मिता रॉय भी शामिल थे. ऋषि ने फाइनल मुकाबले में सबको हराते हुए इस खिताब को अफने नाम कर लिया. देबोस्मिता इस सीजन फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि चिराग तीसरे नंबर पर आए. इन्हें पांच और तीन लाख रुपये का चेक दिया गया. इनके अलावा बाकियों को एक एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया.

ऋषि सिंह की जीत के बाद पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है, ऋषि जब अयोध्या पहुंचे तो यहां बेहद भव्य तरीके से उनका स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढीं, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जानें- मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget