एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: जब बागपत के क्रांतिकारी बाबा शाहमल ने अंग्रेजों के दांत कर दिए थे खट्टे, बाद में ऐसे हुए शहीद

Baghpat News: बागपत के बिजरौल गांव के रहने वाला बाबा शाहमल ने 1857 को मेरठ से शुरू हुई क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी. उनकी बहादुरी के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं.

Baghpat News: 10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुई क्रांति में बागपत के बिजरौल गांव के रहने वाला बाबा शाहमल ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी. क्रांतिकारी बाबा शाहमल के नेतृत्व में छह हजार किसानों की फौज थी, जिसने बल्लम और भालों जैसे देशी हथियारों से ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे. बाबा शाहमल ने बड़ौत तहसील पर हमला बोलकर सरकारी खजाना लूट लिया था. अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने उन्हें बड़ौत क्षेत्र का सूबेदार नियुक्त किया. बाबा शाहमल ने दो बार यमुना का पुल भी तोड़ दिया था जिससे अंग्रेज दिल्ली न जा सके. बाबा शाहमल लड़ते-लड़ते बड़का गांव के जंगल में शहीद हो गए थे. उनकी बहादुरी के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं.

ये हैं बाबा शाहमल की बहादुरी के किस्से
स्वतंत्रता के लिए उठी चिंगारी की आग बागपत और बड़ौत क्षेत्र में भी फैली. बागपत के बिजरौल गांव के रहने वाले क्रांतिकारी बाबा शाहमल के नेतृत्व में छह हजार किसानों फौज बनाई थी, जो अंग्रेजों से लड़ सके. बाबा शाहमल ने अंग्रेजी सेना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी. बाबा शाहमल ने वीरता दिखाते हुए बड़ौत तहसील पर हमला बोलकर सरकारी खजाना लूट लिया था और अंग्रेज अफसरों को मार भगाया था. भारत में क्रांतिकारियों की अगुवाई करने वाले अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने दिल्ली दरबार से शाहमल को बड़ौत क्षेत्र का सूबेदार नियुक्त किया.

इसके बाद अंग्रेजों को रसद पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला बागपत में यमुना किनारे बने नाव के पुल को दो बार बारूद से उड़ा दिया था ताकि अंग्रेज दिल्ली न जा सके. अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले बाबा शाहमल पर 18 जुलाई 1857 में बड़का गांव के जंगल में हमला बोल दिया. एटोनॉकी नामक फ्रांसीसी सैनिक के हमले में बाबा शहीद हो गए. अंग्रेज कमांडर बिलियम द्वारा लिखी गई ‘आंखों देखी’ पुस्तक में इस बात का जिक्र है कि अंग्रेजी फौज के सैनिक घंटों तक शाहमल के शव से भी डरते रहे. शहादत स्थल पर आए हुक्मरानों ने अपने सैनिकों का यह व्यवहार देख उन पर ही गोलियां बरसा दी थीं. यही नहीं अंग्रेजी सेना को जब इस बात का पता चला कि बाबा शाहमल के गांव बिजरौल में उनके खिलाफ रणनीति बनाई जा रही है तो किसी गद्दार ने उन्हें यह जानकारी दे दी थी, जिसके बाद अंग्रेजी सेना ने 32 क्रांतिकारियों को बरगद के पेड़ पर एक साथ फांसी पर लटका दिया था. 

32 क्रांतिकारियों को अंग्रेजी सरकार ने फांसी पर लटकाया था
बिजरौल गांव में वह पेड़ आज भी क्रांतिकारियों के उस जज्बे का गवाह है, जहां एक साथ मोहनलाल, दिलसुख, भाग मल, राज रूप, धर्मा, दाताराम, सुंदरा, डोला, बिंद्रा, गरीब, देशराज, राजाराम, रूपराम, केबल, सालक, रामधन, इज्जत, थूल्ला, दिलसुख, डाली, माइबक्स, दीवाना, मनोहर आदि 32 क्रांतिकारियों को अंग्रेजी सरकार ने फांसी पर लटकाया था. बाबा शाहमल हमारे बाबा थे और बिजरौल में पैदा हुए थे उनका बहुत बड़ा परिवार है उन्होंने संपूर्णानंद जी से प्रेरणा लेकर और दयानंद जी के साथ में काम किया और देश की आजादी के लिए काम किया. 

देश की आजादी के लिए उन्होंने 6000 सैनिकों की फौज बनाई किसानों की, बल्लम भाले जैसे हथियार थे किसानों की फौज और अंग्रेजी फौज के पास में गोले बारूद थे. उन्होंने लड़ते-लड़ते यमुना नदी का नाव का का पुल तोड़ दिया, जिससे दिल्ली से अंग्रेजों का संपर्क टूट जाए. मेरठ में 1857 के गदर शुरू हुआ था उन पर बसौद में 8000 मन अनाज और हथियार थे फौज की फौज ने उस पर कब्जा कर लिया था. बाबा शाहमल बड़का गांव में आमने सामने की लड़ाई में शहीद हो गए थे, लेकिन शहीद होने के बाद भी तीन-चार घंटे किसी भी अंग्रेजी फौज के सैनिक की हिम्मत नहीं पड़ी थी कि उसके शव के पास चले जाए. शाहमल ने बड़ौत तहसील पर भी कब्जा कर लिया था. बहादुर शाह जफर ने उनको यहां का सदर नियुक्त कर दिया. उसके बाद बिजनौर गांव में उनके साथियों की जो मीटिंग चल रही थी 32 लोगों की अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर लटका दिया था बरगद के पेड़ पर, लेकिन दुर्भाग्य की बात है आज तक का इतिहास में उनका नाम नहीं है.

ये भी पढ़ें:-

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने कहा- 15 अगस्त को निकालेंगे 'अपना ट्रैक्टर, अपना तिरंगा' यात्रा, प्रशासन से की ये मांग

UP Politics: तिरंगा यात्रा के बहाने अखिलेश यादव ने RSS पर लगाया बड़ा आरोप, BJP पर भी यूं साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget