एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने कहा- 15 अगस्त को निकालेंगे 'अपना ट्रैक्टर, अपना तिरंगा' यात्रा, प्रशासन से की ये मांग

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा ने पंचायत की, जिसमें राकेश टिकैत ने अग्निपथ योजना, गन्ने का भुगतान और बिजली जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में अग्निपथ योजना और किसानों के तमाम मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें आसपास के हजारों किसानों ने हिस्सा लिया, ये पंचायत यहां के बिटावदा गांव में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किसान नेता राकेश टिकैत ने की. इस दौरान राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. वहीं जब उनसे श्रीकांत त्यागी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को उनके बच्चों को परेशान नहीं करना चाहिए. 

राकेश टिकैत का केन्द्र सरकार पर हमला
राकेश टिकैत ने यहां किसानों को 15 अगस्त पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा को अपना ट्रैक्टर, अपना तिरंगा का नाम दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर गांव में प्रशासन किसानों को तिरंगा उपलब्ध कराने का काम करें. जिससे किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर यात्रा में शामिल हो सके. यही नहीं राकेश टिकैत ने बिहार की राजनीति में हो रही उथल-पुथल को लेकर कि हम 20 दिन पहले बिहार गए थे हमने तभी कहा था कि जितना जल्दी हो सके नीतीश कुमार इनसे अपना पीछा छुड़ा लेना चाहिए वरना उनका हाल भी उद्धव ठाकरे की तरह होगा. मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि इनका इलाज किसान करेगा. ट्रैक्टर हमारा टैंक होगा, जिससे युद्ध होगा. 

अग्निपथ योजना पर पूछा ये सवाल
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित पंचायत में गन्ने का भुगतान, अग्निपथ योजना, बिजली समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. पंचायत में कहा गया कि मुजफ्फरनगर में 21 तारीख के बाद किसान जिला कलेक्ट्रेट पर पहला धरना देगा और 5 सितंबर को शामली जनपद के जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा.

राकेश टिकैत ने कहा कि आधे देश में किसानों को बिजली फ्री है. हम कोई अफीम की खेती नहीं कर रहे है या कोई हमारा अवैध व्यापार नहीं चल रहा. हमें वो पॉलिसी बता दो कि मीटर लगने पर बिजली के आधे रेट कैसे होंगे और घोषणा पत्र में फ्री बिजली देने का वादा किया था वह फ्री बिजली कैसे आएगी. अग्निवीर योजना पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा कि जो अधिकारी अग्निवीर बनना चाहता है जिसकी नौकरी 5 साल से ज्यादा हो गई वह भी एक बार आ जाए. कोई भी राजनीतिक आदमी विधायक एमपी जो अग्निवीर बनना चाहते हो तो वह भी इस्तीफा दे. ये अग्निवीर सिर्फ किसान के बच्चे नहीं बनेंगे. इनको भी बनना पड़ेगा. 

UP News: ओवैसी की पार्टी का सदस्य रह चुका है गिरफ्तार आंतकी, ISIS से था संपर्क, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

'हमारा ट्रैक्टर, हमारा तिरंगा' यात्रा

राकेश टिकैत ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि 15 अगस्त को तो हम झंडा फहराएंगे. मुजफ्फरनगर में परेड भी करेंगे. अपना ट्रैक्टर अपना तिरंगा, के तहत हर ट्रैक्टर पर तिरंगा लगेगा. लेकिन हम सरकार से कहेंगे के जितने ट्रैक्टर हमारे हैं उनके हिसाब से तिरंगे गांव में हमें दे, 

बीजेपी का इलाज करेगा किसान

बिहार की राजनीति पर टिकैत ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जितना जल्दी नीतीश कुमार इनसे अपना पीछा छुड़ा लेगा उतना ही ठीक है नहीं तो अगला उद्धव ठाकरे नीतीश कुमार बनेगा. उसने अपनी जान बचा ली ठीक कर लिया. यह झारखंड की सरकार भी गिराएंगे. जहां-जहां दूसरों की सरकार है यह गिराएंगे. विपक्ष इकट्ठा हो जाये इनसे अपनी जान बचा लो. ये गांधी परिवार से एक को जेल भेजेंगे और दिखाएंगे कि हमने जेल भेज दिया. इनका इलाज किसान ही करेगा और ट्रैक्टर हमारा टैंक होगा, जिससे युद्ध होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में पहले निलंबित हुए थाना प्रभारी, अब मिलेगा इनाम, जानिए- क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget