एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में जूता व्यापारियों के यहां से 80 करोड़ रुपये कैश बरामद, करोड़ों रुपये की पर्चियां भी जब्त

ITD Raid On Shoe traders: आगरा में शू कारोबारियों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था, जो तीसरे दिन भी जारी है. हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक के यहां से करोड़ों रुपये के लेनदेन की पर्चियों को बरामद किया गया है.

Income Tax Department raid in Agra: आगरा में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी है. शू कारोबारियों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था जो लगातार तीसरे दिन भी जारी है. अब तक की कार्रवाई में आयकर विभाग की टीम ने करीब 80 करोड रुपये कैश बरामद किया है. आयकर विभाग की टीम को छापे के दौरान करोड़ों रुपये के कैश में लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं.

कारोबार में पर्चियां के जरिए करोड़ों रुपये का कैश में लेनदेन होता है. आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये की पर्चियां को जब्त किया है, जो जूता कारोबार में लेनदेन में काम आती थी. पर्चियां के जरिए जूता कारोबारी करोड़ों रुपये का लेनदेन करते थे. अब उन पर्चियां को आयकर विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है. जूता कारोबार में करोड़ों रुपये की पर्चियां बरामद हुए, जिसमें कम कमीशन पर पूरा खेल होता था.

आयकर विभाग की लगातार कार्रवाई में अब राज खुलने लगे हैं. आयकर विभाग की टीम ने अब तक जूता कारोबारी के यहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जरूरी दस्तावेज और करोड़ों रुपये के लेनदेन की पर्चियां को बरामद कर लिया है, जिन्हें जांच के लिए आगे भेजा जा रहा है.  

हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिकल के यहां से हुआ बरामद?

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ ढंग, मशु फुटवेयर और बीके शूज के यहां से बरामद हुआ है. छापामार कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के हाथ लगी करोड़ की पर्चियां में साक्ष्य मिले हैं कि बड़े जूता कारोबारी छोटे छोटे व्यापारियों को पर्ची के जरिए भुगतान करते थे और जरूरत के हिसाब से छोटे कारोबारी उन पर्चियां को भुनाते थे. यह पूरा खेल मामूली सी कमीशन के द्वारा चला था.

बड़े जूता कारोबारी की फैक्ट्री से लेकर गली-गली तक जूते के छोटे-छोटे कारखाने तक पर्ची का पूरा खेल खेला जा रहा था, जिसके साक्ष्य आयकर विभाग के हाथ लगे हैं. बताया गया है कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ ढांक है, यहां से करोड़ों रुपये की पर्चियां बरामद हुई हैं.

आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी 

आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई आज तीसरे दिन भी जा रही है और कब धीरे-धीरे कर राज खुलने लगे हैं. हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ ढंक के यहां से सबसे बड़ी बरामदगी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपये के पर्चियां की तरफ से लेनदेन के साक्ष्य और टैक्स में हेरा फेरी के सबूत आयकर विभाग के हाथ लगे हैं. आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद से आगरा के जूता उद्योग में हड़कंप की स्थिति है, क्योंकि बरामद हुई पर्चियां में छोटे और बड़े अन्य कई कारोबारी के नाम भी अब सामने आ रहे हैं.

जूता कारोबारियों में भय की स्थिति 

तो दूसरे जूता कारोबारी को भी अब कार्रवाई का डर सताने लगा है. करोड़ों रुपये की पर्ची से लेनदेन में टैक्स में हेरा फेरी की जाती थी, जिसमें कई और जूता कारोबारी के नाम अब सामने आ रहे हैं. हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ ढंग का शू मैटेरियल का बड़ा कारोबार है, जिसकी बड़े पैमाने पर सप्लाई की जाती है और बड़े से लेकर छोटा कारोबारी जुड़ा हुआ है. अब जैसे राज खुलने लगे हैं, तो जूता कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी भय की स्थिति पैदा हो रही है.

ये भी पढ़ें: जयंत चौधरी को अपने साथ क्यों लाई BJP? गृह मंत्री के दावे से हुआ बड़ी रणनीति का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget