एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी को अपने साथ क्यों लाई BJP? गृह मंत्री के दावे से हुआ बड़ी रणनीति का खुलासा

UP Lok Sabha Chunav 2024: गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी में RLD को साथ लाने के पीछे की बड़ी रणनीति का खुलासा किया है. चुनाव के पहले जयंत की पार्टी सपा का साथ छोड़कर BJP नीत NDA में शामिल हो गई थी.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद की एंट्री हुई थी. बीजेपी ने ऐसा क्यों किया था, अब इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा खुलासा किया है.

हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आरएलडी (RLD) को जाति के कारण साथ नहीं लाए हैं. हम किसानों के एक महत्वपूर्ण हिस्से में अपनी पार्टी का स्थायित्व चाहते हैं इसलिए हमने आरएलडी का साथ लिया. चुनावी हारजीत से इसका कोई संबंध नहीं है.

चुनाव परिणामों के संदर्भ में शाह ने कहा कि मैं अपनी हर सभा के बाद क्षेत्र के 40-50 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करता हूं. उनका जो फीड बैक आ रहा है उसके मुताबिक हमारे लिए चिंता की कोई बात नहीं है.अमित शाह ने इस चुनाव में जातीय गोलबंदी के सवाल पर कहा कि जाति से ऊपर उठकर वोटिंग हो रही है. यूपी और बिहार में यादव हमें वोट दे रहे हैं.

रालोद के बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर कई सीटों पर बीजेपी को वोटिंग का फायदा मिल सकता है. वहीं माना जाता है कि पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर रालोद का खासा प्रभाव है. वहीं अब देखना ये है कि बीजेपी-रालोद गठबंधन से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितना फायदा मिलेगा.

बता दें कि 2022 का विधानसभा चुनाव जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था और इस चुनाव में रालोद कई सीटों पर चुनाव भी जीती थी. हालांकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जंयत चौधरी ने सपा से गठबंधन तोड़ दिया और बीजेपी को समर्थन दे दिया. वहीं कई सीटों पर जयंत चौधरी ने बीजेपी के लिए खुलकर प्रचार भी किया था, वहीं पश्चिमी यूपी की दो सीट बागपत और बिजनौर पर रालोद ने भी चुनाव लड़ा है. 

यूपी पर अमित शाह के दावे ने उड़ाए अखिलेश यादव के होश? गृह मंत्री ने दिया बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
क्या सिर्फ हिंदुओं के मुख्यमंत्री हैं? CM योगी के माफिया वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
क्या सिर्फ हिंदुओं के मुख्यमंत्री हैं? CM योगी के माफिया वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
गोरखपुर में आसमान पर दिखा दुर्लभ दृश्य, सूर्य के चारो ओर नजर आया इंद्रधनुषीय छल्ला
गोरखपुर में आसमान पर दिखा दुर्लभ दृश्य, सूर्य के चारो ओर नजर आया इंद्रधनुषीय छल्ला

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- शादी का मतलब लड़की और उसके परिवार को अपमानित करने का अधिकार मिल जाना नहीं'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget