एक्सप्लोरर

वाराणसी: बदमाशों ने दिन दहाड़े चलाई गोली, दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी में बदमाश बेखौफ होते दिख रहें हैं. बदमाशों ने दिन दहाड़े 2 लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

वाराणसी: शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी. बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस गोलीबारी में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस पूरी घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गया है. दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक जैतपुरा थानाक्षेत्र के चौकाघाट काली मंदिर के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने कैट थाने के हिस्ट्रीशीटर और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस को लक्ष्य कर गोली चला दी. इस गोलीबारी में पास में खड़े बाल्मीकि नामक एक ट्राली चालक की भी मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति दीपक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस डबल मर्डर की वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से आसानी से फरार हो गए हैं. घटनाक्रम मृतक अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस अपने साथी दीपक के साथ बाइक पर जा रहा था. उसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश उनका पीछा करते हुए उन्हें गोलियां मारते हैं. इस गोलीबारी में स्थानीय निवासी वाल्मीकि की भी मौत हो जाती है.

दीपक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अपराधिक घटनाओं में संलिप्त था. उसके फोन और व्हाट्सएप की चैटिंग से जानकारी हुई है कि यह अवैध असलहों और नारकोटिक्स के धंधे में भी सक्रिय था. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभिषेक पहले भी जेल जा चुका था.

इस गोलीबारी में मृतक अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस अवैध असलहों की तस्करी किया करता था. 2015-16 में प्रिंस, अभिषेक सिंह उर्फ हनी, विवेक कट्टा और अमित टाटा एक गिरोह में काम किया करते थे. उसके बाद आपसी विवाद के बाद रामनगर में सुलह करने के लिए इकट्ठा हुए. इसमें विवेक कट्टा प्रिंस और दो अन्य लोग शामिल थे. इस पंचायत में विवेक कट्टा को पेट में गोली मारी गई.

इस घटना के बाद यह सभी अलग हो गए. 2017 में भभुआ निवासी पिंकू अंसारी की अभिषेक उर्फ प्रिंस के घर में गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. जिसमें प्रिंस को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद गैंग पर कार्रवाई तेज, आर्थिक रूप से तोड़ने में जुटी योगी सरकार

दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश, लोगों को उमस भरे मौसम से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget