एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद गैंग पर कार्रवाई तेज, आर्थिक रूप से तोड़ने में जुटी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे बाहुबली माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी है.

यूपी सरकार ने मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद गैंग पर कार्रवाई के बहाने माहौल बदलना शुरू कर दिया है. दोनों बाहुबली नेताओं और उनके समर्थकों की घेराबंदी तेज हो गई है. मुख़्तार अंसारी और उनके बेटों पर तो मुक़दमा भी दर्ज हो गया है. मुख़्तार के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर यूपी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे.

पिछले कुछ दिनों से यूपी में राम बनाम परशुराम की राजनीति चल रही है. आरोप लग रहे हैं कि एक खास जाति के अपराधियों पर ही कार्रवाई हो रही है. मुख़्तार अंसारी के यूपी से पंजाब चले जाने पर भी तरह तरह की बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि जेल और पुलिसवालों की मिलीभगत से उन्हें जाने दिया गया. पंजाब में मोहाली के एक बिल्डर को धमकी देने के आरोप में मुख़्तार पर केस हुआ. फिर पंजाब की पुलिस उन्हें लेकर अपने यहां चली गई. तब से किसी न किसी बहाने वे यूपी आने से बच रहे हैं.

सोची समझी साजिश है पंजाब चले जाना! बीमारी का बहाना बना कर वे पंजाब में ही रह जाते हैं. इस तरह मुख़्तार अंसारी यूपी में अलग अलग अदालतों में पेशी पर आने से बच जाते हैं. डबल मर्डर के एक मामले में एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई आख़िरी दौर में है. कहा जा रहा है कि इस केस में गवाहों और सबूतों के आधार पर मुख़्तार को सजा हो सकती है. ऐसे हालात में मुख़्तार का यूपी के बांदा जेल से पंजाब चले जाना सोची समझी साज़िश के रूप में देखा जा रहा है.

मुख्तार गैंग पर कार्रवाई तेज अब पब्लिक में जारी इन चर्चाओं के बीच मुख़्तार अंसारी गैंग पर दनादन कार्रवाई तेज हो गई है. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती पुलिस और सरकारी मशीनरी में घुसे मुख़्तार के लोगों को ठीक करने की है. जिनकी वजह से बसपा के बाहुबली विधायक लगातार क़ानून से बचते रहे हैं. उन पर हत्या, अपहरण और दंगा से लेकर क़रीब डेढ़ दर्जन मुक़दमे चल रहे हैं लेकिन अब तक किसी मामले में उन्हें सजा नहीं हुई.

अंसारी का घर गिराया योगी सरकार अब मुख़्तार अंसारी और उनके लोगों को आर्थिक रूप से तोड़ने के फ़ार्मूले पर काम कर रही है. इसी सिलसिले में लखनऊ में अंसारी परिवार का घर गिराया गया. ये ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से बना था. इस मामले में अंसारी और उनके दोनों बेटों पर केस भी हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने ट्वीट कर बताया कि 66 करोड़ की अवैध संपत्ति ज़ब्त की गई है. अंसारी गैंग के बारह लोगों को छह महीने के लिए ज़िलाबदर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः

यूपी में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई यूपी: पीलीभीत में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, गरीबों को जल्द मदद का आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget