एक्सप्लोरर

ऋषिकेश के इस इलाके में तीन महीने में पांच शव बरामद, मची सनसनी

दरअसल, ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में पांच अज्ञात शव मिल चुके हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी सनसनी फैली हुई है। ऋषिकेश मुनिकीरेती थाने से कुछ ही दूरी पर अलग-अलग समय में जंगल में तीन शव मिले थे।

ऋषिकेश, एबीपी गंगा। ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन महीने में पांच अज्ञात शव मिलने से शहर में सनसनी मची हुई है। जिसके बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभी तक किसी की भी मौत का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही शवों की शिनाख्त हो पाई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरा मामला क्या है

दरअसल, ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में पांच अज्ञात शव मिल चुके हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी सनसनी फैली हुई है। ऋषिकेश मुनिकीरेती थाने से कुछ ही दूरी पर अलग-अलग समय में जंगल में तीन शव मिले थे। जिस पर मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और शवों की शिनाख्त हेतु आसपास के थाने व चौकियों से संपर्क लगातार किया जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आज सुबह चौकी प्रभारी व्यासी धर्मेंद्र राठी को कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी कि जंगल के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास जब जांच की गई तो किसी भी तरह की कोई पहचान नहीं हो पाई। पंचनामा भरने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। इसकी सूचना आसपास के थाने व चौकियों में कर दी गई है। मृतक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। वहीं, लोग भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले 3 महीने में पांच अज्ञात लोगों के शव क्षेत्र में मिल चुके हैं और ना तो इन शवों की शिनाख्त हो पाई है और ना ही इनके मौत का कारण का पता चल सका है। लगातार मुनिकीरेती क्षेत्र में शव मिलने से लोग दहशत में है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget