एक्सप्लोरर

Prayagraj: महंगाई भत्ते में कटौती के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन, बोलीं- ये फैसला मनोबल तोड़ने वाला

प्रयागराज में महंगाई भत्ते में कटौती के खिलाफ नर्सों ने आज प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार का ये फैसला मनोबल तोड़ने वाला है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। महंगाई भत्ते में कटौती के सरकारी फरमान से नाखुश संगम नगरी प्रयागराज की नर्सों ने आज कैंडल जलाकर अनूठे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन करने वाली इन नर्सों ने साफ तौर पर कहा कि वह लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के मरीजों व संभावितों की सेवा कर रही हैं, ऐसे में कटौती का यह फैसला उनका मनोबल तोड़ने वाला है।

उन्होंने धमकी दी है कि अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो वह लोग आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगी। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित एसआरएन हॉस्पिटल की नर्सों ने आज ट्रामा सेंटर में कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। कोरोना की बीमारी की वजह से नर्सों का यह प्रदर्शन प्रतीकात्मक तौर पर ही हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया और हॉस्पिटल होने की वजह से कोई नारेबाजी भी नहीं की गई। प्रदर्शनकारी नर्सों ने कहा कि सरकार को मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन ऐसा करने के बजाय उनके वेतन भत्तों से कटौती की जा रही है।

बता दें कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी केंद्र की तरह अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत पर रोक लगा दी है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों पर रोक लगाई है, जिसे 31 मार्च 2021 तक स्थगित रखा जाएगा। इनमें मंहगाई भत्ता विभागीय भत्ते, सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी शामिल हैं। जिसका विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

 घात लगाए बैठे बाघ का जानलेवा हमला, तीन किसान घायल;वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम, अब DigiLocker पर मिलेगा छात्रों का ID कार्ड
योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम, अब DigiLocker पर मिलेगा छात्रों का ID कार्ड
लखनऊ: BJP नेता धीरेंद्र प्रताप का नहर में मिला शव, ड्राइवर ही निकला कातिल, 2 गिरफ्तार
लखनऊ: BJP नेता धीरेंद्र प्रताप का नहर में मिला शव, ड्राइवर ही निकला कातिल, 2 गिरफ्तार
लखनऊ कैंट को 101 करोड़ की सौगात, CM योगी बोले- 'आदर्श' बनेगी छावनी'
लखनऊ कैंट को 101 करोड़ की सौगात, CM योगी बोले- 'आदर्श' बनेगी छावनी'
यूपी: SC छात्रों के 223 हॉस्टल संवरेंगे, योगी सरकार ने दिए 12.45 करोड़
यूपी: SC छात्रों के 223 हॉस्टल संवरेंगे, योगी सरकार ने दिए 12.45 करोड़

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
Embed widget