एक्सप्लोरर

प्रयागराज: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, कातिल और कत्ल की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस अब कातिल और कत्ल की वजह तलाशने में जुटी है. लॉकडाउन के दौरान हुई इस हत्या ने प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी के दावों की भी पोल खोल दी है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन : संगम नगरी प्रयागराज में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. सभी को उनके घर के भीतर ही किसी धारदार हथियार से गला रेंतकर मार डाला गया. एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से प्रयागराज में सनसनी फैल गई. पूरे परिवार का कत्ल किसने और क्यों किया? फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है.

बता दें कि कत्ल की इस वारदात को 14 मई की दोपहर को अंजाम दिया है. जिसमें एक बुजुर्ग दंपति, उसकी बहू और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है. हालांकि अभी तक कत्ल के पीछे का कोई सुराग नहीं मिल सका है. लॉकडाउन के दौरान हुई इस वारदात ने प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी के दावों की भी पोल खोल दी है.  मौके पर पहुंचे बीजेपी के सांसद विनोद सोनकर ने भी माना है कि अपराधियों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया हैवह कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।

ये सनसनीखेज वारदात शहर के धूमनगंज इलाके की प्रीतम नगर कॉलोनी की है. जहां 65 साल के तुलसीदास केसरवानी अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे. परिवार में पत्नी किरण, 35 साल का बेटा आतिशबहू प्रियंका और करीब 30 साल की बेटी प्रियंका थी. तुलसीदास और उनका बेटा आतिश दोनों ने घर के ही निचले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का शोरूम खोल रखा था. 14 मई को दोपहर डेढ़ बजे तक सब कुछ ठीक था. दोपहर डेढ़ बजे के बाद बेटा आतिश बैंक जाने के लिए निकला. करीब सवा तीन बजे वो बैंक से वापस लौटा, उसने घर में सभी को खून से लथपथ अलग-अलग पड़ा देखा.

पुलिस के मुताबिक, परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. घर में कुछ सामान बिखरे पड़ा था. कुछ ज्वेलरी भी नहीं हैलेकिन जिस महिला का कत्ल हुआ है, उसके शरीर पर आभूषण थे. रूपयों से भरा बैग भी सुरक्षित था. पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. अफसरों का दावा है कि इस मामले में कई एंगल पर तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. प्रयागराज में पिछले हफ्ते भी एक ही परिवार के तीन लोगों का इसी अंदाज में कत्ल किया गया थालेकिन उस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

आगरा में सख्ती का दिखा असर, चार दिन में तेजी से गिरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget