एक्सप्लोरर

'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सीट बड़ी चीज नहीं है. सरकार बदलना बड़ी चीज है.

यूपी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया. इमरान मसूद ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा, "सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है." चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग लगे हुए हैं अल्लाह बेहतर करेगा.

वहीं सीटों को लेकर मचे घमासान और उन पर लग रहे कई आरोपों पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता नहीं है कि ऐसा कुछ है. मेरा यह था कि इसको हम जल्द से जल्द फाइनल कर लें और मुझे लगता है कि वो स्टेज आ गई और यह फाइनल होने जा रहा है. मेरे ख्याल से यह अक्टूबर के अंदर हो जाना चाहिए."

इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर बताई बड़ी बात

कांग्रेस सांसद ने सीट बंटवारे पर आगे बताया, "यह बातचीत पार्टी के अंदर होती है. अब लगता है कि बहुत जल्दी यह तय हो जाएगा. अब तक कयास आ रहे थे कि हमारा गठबंधन टूट जाएगा या होगा ही नहीं, लेकिन अभी इंडिया गठबंधन ने दिखा दिया कि गठबंधन तो है और रहेगा." उन्होंने आगे कहा कि सीट मिलना बड़ी चीज नहीं है. सरकार बदलना बड़ी चीज है. सरकार बदलनी है और सरकार बदलकर जाएंगे. 

कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर उनसे सवाल किया गया कांग्रेस के यूपी में 2 विधायक है और 6 सांसद हैं. ऐसे में उन्हें मुश्किल से 50 सीटें मिल पाएंगी. इस पर उन्होंने बताया, "बीजेपी 2 सीटों से आज देश के अंदर कितना फैल गई. केजरीवाल 0 से 67 पर पहुंच गए."

उन्होंने आगे कहा, "यह राजनीति में पता नहीं चलता कब चढ़ जाएंगे और कब उतर जाएंगे. यह चढ़ना उतरना प्रकृति का खेल है और नियम है यह पता चल जाएगा." इमरान मसूद ने आगे कहा, "हम लोगों ने तैयारी की है. हमने 403 सीटों पर तैयारी की है. अगर हम गठबंधन का हिस्सा हैं तो सभी सीटों पर तैयारी करेंगे."

'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
बस्ती एसआईआर में भी गड़बड़ी! ADM बोले- 152 के कई जगह दर्ज हो गए नाम
बस्ती एसआईआर में भी गड़बड़ी! ADM बोले- 152 के कई जगह दर्ज हो गए नाम
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget