एक्सप्लोरर

Imran Masood Joins BSP: बसपा ज्वाइन करने के बाद इमरान मसूद की पहली प्रतिक्रिया, सपा पर जमकर साधा निशाना

Imran Masood Joins BSP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोड़ने की वजह को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि मुस्लिमों ने सपा को खूब वोट किया, लेकिन सरकार फिर भी नहीं बनी.

Imran Masood Joins BSP: सहारनपुर का बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले नेता इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का साथ छोड़कर अब बसपा का दामन थाम लिया है. इसके लिए बुधवार शाम को वह बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से मिले और उनकी पार्टी में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया. बसपा पार्टी मुख्यालय से बाहर आकर इमरान मसूद ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि मायावती ने उन्हें आशीर्वाद देकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वास जताया है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की राजनीति में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता काजी इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे, लेकिन अब मायावती के साथ हो गए हैं. यह पहली बार है जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास पर सार्वजनिक रूप से किसी नेता को पार्टी में शामिल किया और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने पेश की. इसी के साथ इमरान मसूद को लेकर काफी दिन से चल रहे कयासों पर अब विराम लग गया है. 

यह भी पढ़ें: Imran Masood Joins BSP: मायावती ने इमरान मसूद का बसपा में किया स्वागत, 'खास' जिम्मेदारी से भी नवाजा

'सपा में सम्मान मिला या नहीं, सब जानते हैं'
इमरान मसूद का कहना है कि बसपा में शामिल होने के साथ ही मायावती का आशीर्वाद मिला, जिससे उनका कद बढ़ गया है. इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी में उन्हें सम्मान मिला या नहीं, यह जग जाहिर है, सभी जानते हैं. मसूद ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम जनता ने समाजवादी पार्टी को खूब वोट दिए, सपा की साइकिल पर खूब बटन दबाए गए, लेकिन पार्टी अपनी सरकार नहीं बना सकी. 

'मुस्लिम वोट बसपा के खाते में डालने का काम करेंगे'
बसपा में शामिल होने के बाद इमरान मसूद कहते हैं कि प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प है, तो वह बहुजन समाज पार्टी ही है. मसूद ने कहा कि वह बसपा में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं. अब वह बहन जी के हाथों को मजबूत करेंगे और लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट बसपा के खाते में डालने का काम करेंगे. 

इसके अलावा, मसूद ने प्रदेश के मुसलमानों के लिए कहा है कि मुस्लिम समुदाय को अपने वोट की ताकत का एहसास करना होगा और अगर राज्य का और अपने समुदाय का विकास चाहते हैं, चो सही पार्टी 
को वोट करना होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget