एक्सप्लोरर

Imran Masood Joins BSP: मायावती ने इमरान मसूद का बसपा में किया स्वागत, 'खास' जिम्मेदारी से भी नवाजा

Imran Masood Joins BSP: बसपा प्रमुख मायावती ने इमरान मसूद का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी भी दी है. इमरान मसूद को पार्टी का पश्चिमी यूपी संयोजक बनाया गया है.

Mayawati On Imran Masood: सहारनपुर के बड़े मुस्लिम नेता इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बहुन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इमरान मसूद मानते हैं कि प्रदेश में अगर कोई पार्टी बीजेपी को टक्कर दे सकती है, तो वह बसपा ही है. वहीं, बीएसपी मुखिया मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट कई पोस्ट कर मसूद की तारीफों के पुल बांध दिए. बसपा सुप्रीमो ने लिखा कि यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक बड़ा नाम हैं और उनका बसपा में शामिल होना शुभ संकेत है.

मायावती ने ट्वीट कर इमरान मसूद का स्वागत किया और लिखा कि उत्तर प्रदेश और खासकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों के साथ मायावती से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. साथ ही, अच्छी नीयत और पूरी दमदारी से काम करने के वादे के साथ बीएसपी में शामिल हो गए. मायावती ने ट्वीट कर इमरान मसूद का तहेदिल से स्वागत किया है.

मायावती ने इमरान मसूद को दी यह जिम्मेदारी
वहीं, मायावती ने ट्वीट कर बताया है कि पार्टी ने इमरान मसूद को वेस्ट यूपी में बसपा का को-ऑर्डिनेटर बना दिया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इमरान मसूद में बसपा के साथ काम करने का जबरबस्त जोश और उत्साह दिखा. इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें पश्चिमी यूपी में बीएसपी का संयोजक बना दिया है. अब मसूद पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत बनाने और अकलीयत समाज को पार्टी से जोड़ने का जिम्मा संभालेंगे. 

मायावती ने आगे एक और ट्वीट कर जानकारी दी, "आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के बाद व अब स्थानीय निकाय चुनाव से पहले श्री मसूद व अन्य लोगों का बीएसपी में शामिल होना यूपी की राजनीति के लिए इस मायने में शुभ संकेत है कि मुस्लिम समाज को भी यकीन है कि भाजपा की द्वेषपूर्ण व क्रूर राजनीति से मुक्ति के लिए सपा नहीं बल्कि बीएसपी ही जरूरी."

जनता से की बसपा पर विश्वास रखने की अपील
मायावती ने प्रदेश की जनता से बसपा पर भरोसा करने की अपील की है. उन्होंने अपने चौथे ट्वीट में लिखा कि बसपा ने पार्टी संगठन और अपनी सभी सरकारों में गरीबों, महिलाओं और अन्य उपेक्षित लोगों के हित और कल्याण को सर्वोपरि रखा है. वहीं, अपने काम से यह भी साबित किया है कि सर्वसमाज का हित, रोजी-रोजगार, सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता बहुजन समाज पार्टी में ही संभव है. इसपर भरोसा करना समय की मांग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget