एक्सप्लोरर

पति के समर्थन में उतरीं बुलंदशहर के पूर्व DM की पत्नी, कहा- मुझे तुम पर फक्र है

पति के समर्थन में उतरीं बुलंदशहर के पूर्व DM अभय सिंह की पत्नी माधवी। फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि मुझे तुम पर फक्र है। वहीं, सीबीआई रेड पर बोलीं कि जो पैसा हमारे यहां निकला, उसका विवरण विधिसम्मत मेरे पति ने सीबीआई को उपलब्ध कराया गया है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। खनन घोटाले में फंसे बुलंदशहर के पूर्व डीएम अभय सिंह की पत्नी माधवी अब उनके बचाव में उतर आई हैं। सीबीआई रेड मामले और उनको पद से हटाए जाने के बाद माधवी सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि सच कभी पराजित नहीं होती। उन्होंने लिखा, 'मुझे फक्र है कि मैं ऐसे इंसान की पत्नी हूं, जिसके दुःखी होने पर हजारों लोग दुःखी होते हैं।'

पति के समर्थन में उतरीं बुलंदशहर के पूर्व DM की पत्नी, कहा- मुझे तुम पर फक्र है

माधवी ने मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए

वहीं, माधवी ने मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। माधवी ने लिखा कि जो पैसा हमारे यहां निकला, उसका विवरण विधिसम्मत मेरे पति ने सीबीआई को उपलब्ध कराया, लेकिन जिस तरह मीडिया ने चलाया उसे देखकर कोई भी प्रथम दृष्टया में IAS को लुटेरा ही समझेगा। माधवी आगे लिखती हैं कि मेरे पति एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उस हिसाब से धनराशि इतनी भी बड़ी नहीं थी। माधवी ने लिखा कि टीआरपी के लिए भ्रामक न्यूज ना चलाएं, अगर सीबीआई कहे कि मेरे पति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो फिर खूब शौक से चलाएं।

पति के समर्थन में उतरीं बुलंदशहर के पूर्व DM की पत्नी, कहा- मुझे तुम पर फक्र है

सीबीआई छापेमारी में 47 लाख रुपये हुए बरामद

बता दें कि नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन पट्टे बांटने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को बुलंदशहर के तत्कालीन डीएम आईएएस अभय सिंह के आवास पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई ने डीएम आवास से 47 लाख रुपये बरामद किए। इन नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी थी। वहीं, सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद योगी सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए अभय सिंह को पद से हटा दिया और उनकी जगह रवींद्र कुमार को बुलंदशहर का नया डीएम नियुक्त किया।

पति के समर्थन में उतरीं बुलंदशहर के पूर्व DM की पत्नी, कहा- मुझे तुम पर फक्र है

क्यों अभय सिंह का नाम उछला

  • दरअसल, अखिलेश यादव सरकार में अभय सिंह फतेहपुर के डीएम थे।
  • आरोप है कि इस दौरान उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से खनने पट्टे किए।
  • इतना ही नहीं, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद लोगों को अवैध खनन की रेवड़ी बांटी गईं।
  • अभय सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
  • अभी पांच महीने पहले ही उन्हें बुलंदशहर का डीएम नियुक्त किया गया था।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget