एक्सप्लोरर

IIT कानपुर रेप केस में नया मोड़, छात्रा ने ACP से बताया खुद को खतरा, पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

Kanpur News: पीड़िता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, "न्यूज चैनल में चली खबर के मुताबिक एसीपी के वकील ने मुझ पर एक मासूम बच्चे की हत्या के प्रयास का खुलेआम आरोप लगाया है."

IIT Kanpur Rape Case: आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी रैंक के अधिकारी मोहसिन खान पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोपी मोहसिन खान को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अरेस्टिंग स्टे मिल गया, जिसके चलते अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकेगी. आरोपी के अधिवक्ता ने पीड़िता पर आरोप लगाया कि, वह पहले से शादी है उसने मोहसिन खान के घर जाकर उसके बच्चे को मारने का प्रयास किया था और उसकी पत्नी से झगड़ा भी किया था. इस दावे से आहत होकर छात्रा ने एक्स पर अपना दर्द बयां कर इसांफ की गुहार लगाई है.

पीड़िता ने एक्स हैंडल पर लिखा कि,  मैं उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 0570 के तहत दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में शिकायतकर्ता हूं. पीपीएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन खान से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पीड़ित के रूप में, मैं अपने ऊपर हो रहे गंभीर नतीजों को लेकर बेहद चिंतित हूं. इतने जघन्य अपराध का पीड़ित होने के बावजूद, अब मुझे मोहसिन खान और उनके वकील गौरव दीक्षित द्वारा बदनामी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मैं समझती हूं कि आरोपी को अपना बचाव करने का अधिकार है, लेकिन इस्तेमाल की गई रणनीति गंभीर रूप से चिंताजनक है.

पीड़िता ने आरोपी से बताया खुद को खतरा
पीड़िता ने आगे लिखा कि, "न्यूज चैनल में चली खबर के मुताबिक एसीपी के वकील ने मुझ पर एक मासूम बच्चे की हत्या के प्रयास का खुलेआम आरोप लगाया है. इन झूठी कहानियों ने मुझे भयभीत कर दिया है. पीड़िता का कहना है कि, मोहसिन खान जिनका आचरण उजागर हो चुका है, लेकिन अभी तक निलंबित या गिरफ्तार नहीं किया गया है, मेरे खिलाफ झूठे आरोप दायर कर सकते हैं. मैं विशेष रूप से असुरक्षित हूं क्योंकि इन मनगढ़ंत मामलों का मेरे करियर और भविष्य पर विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.

पीड़िता ने लिखा कि, मैं ईमानदारी और सम्मानपूर्वक आपसे और उत्तर प्रदेश पुलिस से अपील करती हूँ कि यह सुनिश्चित करें कि मोहसिन खान या उनके सहयोगियों द्वारा मेरे खिलाफ कोई झूठा मामला दर्ज न किया जाए. भले ही मूल शिकायत के लिए न्याय न मिल सके, मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि मुझे आगे के उत्पीड़न से बचाने में समर्थन करें. मैंने न्याय की तलाश में पहले ही अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा का बलिदान कर दिया है.

मैं अपने करियर और भविष्य का बलिदान नहीं कर सकती. अगर यह उत्पीड़न अनियंत्रित रूप से जारी रहा तो मेरे पास आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के अलावा कोई और कोई विकल्प नहीं बचेगा. कृपया न्याय की अखंडता को बनाए रखने और एक नागरिक के रूप में मेरी सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करें. फिलहाल पीड़िता का पक्ष एक्स पर की गई पोस्ट से साफ संकेत दे था है कि आईआईटी रेप केस में क्या चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Meerut Stampede: शिव महापुराण कथा में भीड़ बेकाबू हुई, कई महिलाएं गिरीं, चीख पुकार मची, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget