एक्सप्लोरर

क्या टूटने वाला है 'इंडिया' गठबंधन? कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'टाइटैनिक' से तुलना कर किया बड़ा दावा

I.N.D.I.A Alliance: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्टालिन और ए राजा को बयानों को लेकर सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इंडिया गठबंधन के भविष्य पर ही बड़ा सवाल उठा दिया है.

UP News: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के बाद अब डीएमके (DMK) के एक और नेता ए राजा (A Raja) के सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इसे लेकर आरोप लगाया है कि हिंदुओं को अपमानित करना विपक्षी गठबंधन का असली चरित्र है, जो सोचते हैं कि चुनाव जीतने का एकमात्र तरीका यही है. यही नहीं स्टालिन और ए राजा के बयान की आलोजना इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से भी की जा रही है. इस कड़ी में कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दे दिया है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इंडिया गठबंधन के भविष्य पर ही बड़ा सवाल उठा दिया है. प्रमोद कृष्णम ने पोस्ट में लिखा, "ए राजा और स्टालिन, I.N.D.I.A को टाइटैनिक बना देंगे." गौरतलब है कि सन् 1912 में इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क की ओर जा रहा टाइटैनिक आइसबर्ग से टकराने की वजह से अटलांटिक महासागर में समा गया था. ऐसे में कृष्णम इशारो ही इशारों में कहीं न कहीं यह कहना चाह रहे हैं कि ए राजा और स्टालिन के विवादित बयानों की वजह से इंडिया गठबंधन डूब न जाए.

पहले भी पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं कृष्णम

वहीं यह पहला मौका नहीं है जब प्रमोद कृष्णम ने पार्टी या गठबंधन लाइन से हटकर अपनी बात रखी हो. इससे पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने पर शुरू हुए विवाद को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम का समर्थन किया था. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट किया और लिखा था, ''मेरा 'भारत' महान."

'हिंदुओं को गाली देने की नेताओं में मची हुई है होड़'

वहीं उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद कृष्णम ने उन्हें घेरते हुए कहा था कि हिंदुओं को गाली देने की नेताओं में एक होड़ सी मची हुई है. सत्य सनातन धर्म को मिटाने की कोशिशें हजारों सालों से हो रही हैं. लेकिन, सनातन को लोग मिटा नहीं पाए. 1000 साल भारत गुलाम रहा. इस पूरे समय तक लगातार सनातन को मिटाने की कोशिशें हुईं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'लोकसभा चुनाव में जीतेगा I.N.D.I.A गठबंधन, UP में भी बदलेगी सरकार', JDU नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget