एक्सप्लोरर

Kushinagar Crime News: शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या की, आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

Kushinagar Murder Case: कुशीनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, पति की शराब पीने की लत पर पति-पत्नी में झगड़ा होता था.

Kushinagar Crime News: सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाने वाले एक पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. हैवानियत की हदें पार करके हत्या करने वाला पति खुद शव के पास बैठा भी रहा. मामला कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का है, जहां बुधवार को सुबह तीन बजे के करीब एक शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति, पत्‍नी के शव के पास घर पर ही बैठा रहा. पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि, आपसी विवाद में कहासुनी के बाद शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी, अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शराब पीने को लेकर अक्सर होता था झगड़ा 

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के टोला मैनपुरवा निवासी रामसिंह हमेशा घर में शराब पीकर आता था. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी रीता देवी प्रतिदिन समझाती थी. शराब के सेवन को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. कल मंगलवार की शाम जब रामसिंह नशे में घर पहुंचा तो भोजन करने के बाद अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया. 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के दूसरे हिस्से में सोये हुए थे. राम सिंह ने रात को लगभग तीन बजे के करीब अपनी पत्नी रीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह खुद घर पर ही मौजूद रहा और शव के पास बैठा रहा.

बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे 

सुबह जब सोकर बच्चे उठे तो घटना देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगे. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ रीता देवी का शव कमरे में पड़ा हुआ था. बगल में खून से सनी कुल्हाड़ी भी थी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद हत्यारे पति राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक रीता देवी के दो पुत्री और दो पुत्र हैं. मां की हत्‍या और पिता के जेल जाने की वजह से चारों बच्‍चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आरोपी पति राम सिंह गिरफ्तार 

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि, जानकारी मिली है कि रामसिंह शराब के नशे में रात को रोज घर आता था. इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद होता रहता था. कल शाम को खाना खाने के बाद पति पत्नी दोनों कमरे में सो गए. सुबह बच्चों के चिल्लाने के बाद घटना को जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी पति रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: अरविंद केजरीवाल के बाद अब शिवपाल यादव का वादा, बोले- सत्ता में आए तो 'फ्री बिजली' देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget