एक्सप्लोरर

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी, गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम धामी के कामों की तारीफ

Uttarakhand News: उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड विकसित भारत के लिए जरूरी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 में शामिल हुए, जहां से उन्होंने एक बड़ा सियासी और आर्थिक संदेश देने की कोशिश की, गृहमंत्री ने साफ कहा कि विकसित देश के लिए विकसित उत्तराखंड बहुत जरूरी है और रुद्रपुर में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी. 

गृहमंत्री ने इस दौरान उत्तराखंड निवेश शिखर सम्मेलन 2025 में 1,271 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरी सहायता दी जाएगी. 

आर्थिक केंद्र के तौर पर उभर रहा रुद्रपुर
उधम सिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर धीरे-धीरे उत्तराखंड के आर्थिक केंद्र के तौर पर उभर रहा है. कभी इस शहर को अपने शानदार बासमती चावलों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, डाबर और टीवीएस मोटर्स जैसी प्रमुख कंपनियों आ गई है. 

रुद्रपुर में बेहतर रेल संपर्क की वजह से केंद्र और रोजगार सृजन का केंद्र बना दिया है. अमित शाह ने कहा कि किसी भी समिट की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे किस तरह से क्रियान्वित किया गया है. उन्होंने कहा सीएम धामी ने अब तक तक राज्य में  81,000 से ज़्यादा प्रत्यक्ष और 2.5 लाख से ज़्यादा अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित किए हैं. 

डबल इंजन सरकार के कामों की तारीफ
साल 2014 से अब तक उत्तराखंड को केंद्र सरकार से 1.86 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई जो पिछली सरकारों के मुकाबले चार गुना ज़्यादा है. उन्होंने इसे राज्य के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता बताया. ऑल-वेदर रोड और केदारनाथ व हेमकुंड साहिब तक रोपवे जैसी परियोजनाओं से पर्यटन बढ़ेगा. 

गृहमंत्री ने कहा कि "सरकार ने नीतियों में पारदर्शिता और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी की वजह से उत्तराखंड के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की गई है. राज्य में डबल इंजन की सरकार में विकास का खाका खींचते हुए हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बने हैं. 

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी
अमित शाह ने कहा कि औद्योगीकरण के साथ स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और जैविक खेती राज्य की पहचान की नींव रखेगी. मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है, लेकिन विकसित उत्तराखंड के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है.

गृहमंत्री के संदेश में एक बात साफ निकलकर आई कि जो रुद्रपुर कभी सिर्फ एक व्यापारिक केंद्र हुआ करता था वो अब इस दायरे से कहीं आगे बढ़ रहा है. ये भारत के ऐसे शहरों के तौर पर आगे बढ़ रहा है जो भारत के विकास को मजबूती देगा.  

यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की योजना बना रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, आज लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget