एक्सप्लोरर

प्रयागराज: दूसरे दिन भी छाई होली की मस्ती, अबीर-गुलाल के रंग में सराबोर लोग

होली के दूसरे दिन प्रयागराज में कई जगहों से बारात निकाले जाने और सामूहिक तौर पर ठंडाई पीने की भी परंपरा है।

प्रयागराज, मो. मोईन। संगम नगरी प्रयागराज में होली का खुमार अभी उतरा नहीं है। होली के दूसरे दिन यानी बुधवार को भी प्रयागराज में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है। दरअसल, यहां तीन दिनों तक होली खेलने की अनूठी परंपरा है। यही वजह है कि सड़कों पर सैकड़ों होलियारों की भीड़ दूसरे दिन भी रेन डांस करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की मस्ती में सराबोर नजर आ रही है। चौक मोहल्ले में मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और देश के पहले पीएम पंडित नेहरू के पुश्तैनी घरों के पास तो होलियारों की इतनी भीड़ जुटी हुई है कि सड़कों पर कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं है।

होली के दूसरे दिन प्रयागराज में कई जगहों से बारात निकाले जाने और सामूहिक तौर पर ठंडाई पीने की भी परंपरा है। यहां के तीन दिनों के होली उत्सव में महाकवि निराला के मोहल्ले की दमकल होली और हरिवंश राय बच्चन के इलाके की कपड़ा-फाड़ होली समूची दुनिया में मशहूर है। यहां होली का असली रंग दूसरे दिन ही देखने को मिलता है। प्रयागराज: दूसरे दिन भी छाई होली की मस्ती, अबीर-गुलाल के रंग में सराबोर लोग

होलियारों की टोली यहां दूसरे दिन सडकों पर निकलने वाले किसी के भी ऊपरी कपड़े फाड़ देती है, लेकिन कोई भी इसका बुरा नहीं मानता। कपड़ा फाड़कर उसे हवा में लहराने की अनूठी परम्परा की वजह से ही यहां की होली को कपड़ाफाड़ होली भी कहा जाता है। यहां दूसरे दिन सड़कों पर शाम तक रंग चलता है और इसके बाद जगह-जगह गीत- संगीत व कवि सम्मेलन के आयोजन होते हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी प्रयागराज में रहने के दौरान न सिर्फ यहां की कपडाफाड़ होली में शामिल होते थे, बल्कि ये दोनों इसके आयोजन का हिस्सा भी बनते थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget