एक्सप्लोरर

Holi 2022: हरिद्वार जेल में मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम, फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आए कैदी

हरिद्वार जेल में बंद कैदियों के साथ जेल अधीक्षक मनोज आर्य द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष मौजूद रहे.

Haridwar Jail: हरिद्वार (Haridwar) में ही नहीं पूरे उत्तराखंड (Uttrakhand) और भारत में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है ऐसे में समाज के वह लोग जो किसी कारण से जेल में बंद है और अपने परिवार के बीच होली का त्योहार नहीं मना पा रहे हैं उनके लिए हरिद्वार जेल प्रशासन (Haridwar Jail Administration) ने एक अनोखी पहल करते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्य द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

फिल्मी गीतों पर थिरके अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और जेल अधीक्षक
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी(निरंजनी) के साथ कई अन्य संत भी मौजूद रहे. इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष द्वारा जेल अधीक्षक का मनसा देवी की चुनरी उढा कर सम्मान भी किया गया. होली मिलन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और जेल अधीक्षक होली के फिल्मी गीतों पर खूब थिरके.

Holi 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली की धूम, रंग में सराबोर हुए भक्त

कैदीयों ने संतों के साथ खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर हरिद्वार जेल में भी जेल अधीक्षक द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी पहुँचे. जहाँ जेल के कैदियों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में धार्मिक कार्यक्रमों में होलिका दहन का मंचन किया गया और संतो के साथ फूलों की होली के साथ साथ गुलाल- रंगों ओर पानी की जमकर होली खेली गई.

किया गया नाटक का मंचन
इस कार्यक्रम में संतों और जेल अधीक्षक सहित कैदियों ने होली का खूब आनंद लिया. इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्र पूरी ने कहा कि "जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के द्वारा किया गया आयोजन सराहनीय है. इससे बंदियों को भी काफी अपने व्यवहार में सुधार करने का अवसर मिलता है." होलिका मंचन के नाटक के साथ ही होली के कुमाऊंनी व गढ़वाली लोकगीत भी बंदियों ने गाए. वहीं बीच-बीच में होली के फिल्मी गीतों पर डांस भी किया.

सही मार्ग पर चलने का मिलेगा रास्ता
वहीं इस मौके पर जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि जेल में बंद कैदी तीज-त्यौहार पर मायूस रहते थे जिनको इस प्रकार के आयोजनों से बहूत खुशी मिलती है इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से उनके मन मस्तिष्क में अपराध बोध भी समाप्त होता है और वे यहाँ से जाने के बाद सही मार्ग पर चलते है. आज जेल के अंदर हर धर्म जाति के लोगो ने जमकर होली खेली.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Politics: कांग्रेस की हार के बाद बोले हरिश रावत- जब हमें लगने लगा हमारी हार निश्चित है तो...

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget