एक्सप्लोरर

Uttarakhand: स्वरोजगार से हीरालाल ने बदल दी किस्मत, खुद और लोगों को बनाया आत्मनिर्भर

उत्तराखंड के बडकोट में हीरालाल ने खुद को स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनाया. इसके अलावा गांववालों को भी रोजगार मुहैया करा जीवन को सरल बनाया.

बडकोट (उत्तरकाशी): लॉक डाउन से कोविड कर्फ्यू तक के सफर में रोज कमाने खाने वालों का रोजगार काफी प्रभावित हुआ है. राज्य से बाहर रहने वाले युवक भी बेरोजगार होकर अपने गांव में लौटे हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवा की कहानी बताते हैं, जो बेरोजगार होने के बाद न केवल अपने लिए रोजगार का जरिया ढूंढा बल्कि अपने साथ के अन्य युवकों को आत्मनिर्भर रहने की उम्मीद जगाई है.

खुद बने आत्मनिर्भर लोगों को दिया रोजगार

कहते हैं कि, अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती. ऐसा ही कुछ किया है तहसील बडकोट के पौंटी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हीरा लाल ने. घर में परिवार के सदस्यों की दिनचर्या और आर्थिक तंत्र का जरिया हीरा लाल हैं. जो पिछले साल तक दिल्ली की किसी निजी कम्पनी में काम कर घर के खर्चों का गुजारा किया करता था. लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में रोजगार छूट गया और हीरा गांव में आकर बेरोजगार हो गया. जिससे आर्थिक तंगी हीरा के सामने खड़ी हो गयी. लेकिन हीरा ने हार न मानी और उद्यान विभाग के सहयोग से मशरूम उत्पादन की ठान ली. उद्यान विभाग अधिकारी बताते हैं कि, जिले में बाहरी राज्यों से आये 120 युवाओं को रोजगार का जरिया मशरूम के उत्पादन में सहयोग किया जा रहा है, जो वर्तमान में प्रत्यक्ष रोजगार के रूप में काफी लाभ भी दे रहा है.

हीरा बताते हैं कि, उद्यान विभाग से उन्हें मशरूम के उत्पादन में बारीकी से बताया गया, जिसे उन्होंने अपनाया और आज वो रोजाना मशरूम के उत्पादन से 2000 रूपये तक कमा भी रहे हैं. कम समय में अच्छे उत्पादन से वर्तमान में हीरा ने दो जगहों में उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे प्रवासियों को स्वरोजगार का अच्छा जरिया मानकर आत्मनिर्भर रहने को अन्य युवाओं को प्रेरित भी कर रहे हैं.

आसानी से उगाया जा सकता है मशरूम

गांव की महिलाओं की माने तो मशरूम का उत्पादन उनके लिए आर्थिक हालात सुधारने का सबसे बढिया जरिया है. खेती में बेमौसम नुकसान और जंगली जानवरों ने फसलों को नष्ट कर दिया, जबकि मशरूम किसी भी घर के अंदर आसानी से उगाया जा सकता है, जो उनके लिए आत्मनिर्भर रहने की उम्मीद भी दे रहा है.

कम मेहनत में अच्छा लाभ

प्रशिक्षक ने बताया कि, अब आपको यह बताना भी जरूरी है कि कौन सी मशरूम सबसे अच्छा लाभ कम मेहनत में देती है. तो उद्यान अधिकारी की माने तो बटन मशरूम सबसे बढिया उत्पादन और लाभ देने वाली मशरूम की प्रजाति है. जिसे दो स्टेज में 20 से 25 डिग्री सेंटीगेट तापमान में रखा जाता है. जबकि आद्रता 85 चाहिए होती है. जबकि दूसरी स्टेज में  15 से 18 डिग्री सेंटीगेट तापमान में रखा जाता है, जो 15 से 30 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है. इसमे केवल भूसा, पानी, मिट्ठी और खाद की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें.

मोदी सरकार के सात साल: 20 हजार गांवों में बीजेपी नेता करेंगे सेवा कार्य, जानें पूरा प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget