एक्सप्लोरर

अदालत में जवाब दाखिल के लिए जांच अधिकारी का पैसे मांगना अत्यंत खेदजनक- हाई कोर्ट

Uttar Pradesh News: प्रयागराज की अदालत में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए जांच अधिकारी ने याचिकाकर्ता से कथित तौर पर रुपये की मांग की, जिसके बाद हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता को देखते हुए टिप्पणी की.

Prayagraj News: प्रयागराज अदालत में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए जांच अधिकारी द्वारा पक्षकारों से कथित तौर पर पैसे की मांग को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लिया है. अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक सर्कुलर जारी कर प्रत्येक पुलिस अधिकारी को यह सूचित करने को कहा है कि वे अदालत में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए मामले से जुड़े पक्षकार को कभी भी फोन करके पैसे की मांग ना करें.

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार ने मंगलवार को इस मामले को पुलिस महानिदेशक को संकेत करते हुए संबंधित जांच अधिकारी मधुसुदन वर्मा के खिलाफ उचित जांच कराने को कहा. अदालत ने कहा, “इस तरह की व्यवस्था अत्यंत खेदजनक है.” अदालत ने कमलेश मिश्रा नाम के एक व्यक्ति और अन्य द्वारा दायर एक मामले में सुनवाई करते हुए उक्त टिप्पणी की.

जांच अधिकारी ने हलफनामा दाखिल करने के लिए मांगे रुपये
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस मामले के जांच अधिकारी ने याचिकाकर्ता को फोन कर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के एवज में 3,000 रुपये मांगे थे. उन्होंने कहा कि यह चलन सा हो गया है कि जांच अधिकारी पक्षकार को फोन करके जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए पैसे मांगते हैं.

अदालत में उपस्थित जांच अधिकारी मधुसुदन वर्मा ने यह तथ्य स्वीकार किया कि उन्होंने सूचना प्राप्त करने के लिए याचिकाकर्ता को फोन किया था. हालांकि उसने पैसे मांगने के आरोप से इनकार किया. अदालत ने जांच अधिकारी की यह दलील अस्वीकार करते हुए उसे अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. इसके बाद, व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर इसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया.

अदालत ने मामले को डीजीपी के सुपुर्द किया
हलफनामे में जांच अधिकारी ने दृढ़ता से यह बात कही कि उसने संतोषजनक जवाब दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता को फोन किया था, लेकिन उसने कभी भी पैसे की मांग नहीं की और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के लिए झूठा आरोप लगाया गया है.

जांच अधिकारी की इस दलील पर असंतोष व्यक्त करते हुए अदालत ने कहा, व्यक्तिगत हलफनामे में लिया गया उक्त रुख जांच अधिकारी के आचरण की व्याख्या नहीं करता. इसलिए यह मामला, उचित जांच के लिए डीजीपी के सुपुर्द किया जाता है.” अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 23 जुलाई, 2025 तय की.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देहरादून में व्यवस्थाएं चाक-चौबंध, BDS टीम की गई तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget