एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश, कई नदियां खतरे के निशान के पार

यूपी में कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है. इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गयी हैं. बाराबंकी, गोरखपुर में बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं. इन शहरों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर हल्की जबकि कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई है. कई नदियां खतरे के निशान के करीब या पार पहुंच गयी हैं. केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है या फिर कुछ स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है.

इटावा सबसे गर्म रहा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर बारिश बर्डघाट (गोरखपुर) और गुन्नौर (संभल) में रिकार्ड की गयी। सुल्तानपुर, पूरनपुर (पीलीभीत) और नरोरा (बुलंदशहर) में सात-सात, भाटपुरवाघाट (सीतापुर) में छह, बिजनौर में पांच, जबकि ककराही (सिद्धार्थनगर), मुरादाबाद और मवाना (मेरठ) में चार-चार सेंटीमीटर बारिया दर्ज की गई है.

विभाग ने बताया कि प्रदेश में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

केन्द्रीय जल आयोग ने बताया कि गंगा बदायूं के कचला घाट और फतेहगढ़ में खतरे के निशान के करीब बह रही है जबकि लखीमपुर खीरी, एल्गिन ब्रिज, अयोध्या और तुर्तीपार में शारदा और घाघरा नदियां खतरे के निशान को पार कर गयी हैं.

आयोग ने बताया कि राप्ती, बूधी, रोहिन और कुनाओ नदियां भी कई जगहों पर खतरे के निशान तक पहुंच गयी हैं.

बाराबंकी के 70 गांव प्रभावित

बाराबंकी से मिली खबर के अनुसार प्रशासन ने लगभग 24 गांवों के लोगों को अन्यत्र भेज दिया है क्योंकि नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण यहां सरयू का पानी भर गया था. इससे करीब 70 गांव प्रभावित हुए हैं.

गोण्डा से मिली सूचना के मुताबिक विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है. कर्नलगंज तहसील में नखारा गांव के नौ मजरे पानी से घिर गये हैं. प्रशासन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए नौकाएं लगायी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ और गांवों में जलभराव के कारण दिक्कत हो सकती है.

जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बाढ़ चौकियों को सचेत कर दिया गया है क्योंकि कर्नलगंज और तरबगंज तहसीलों के कुछ गांवों के रास्तों तक पानी पहुंच गया है. प्रभावित जगहों पर नौकाएं तैनात की गयी हैं.

गोरखपुर में 80 गांव प्रभावित

गोरखपुर में घाघरा (सरयू) नदी तुर्तीपार में खतरे के निशान से लगभग 0 . 09 मीटर ऊपर बह रही है. कुनाओ नदी मुखलिसपुर में खतरे के निशान से महज 0 . 61 मीटर नीचे है. राप्ती नदी बर्डघाट में खतरे के निशान से मात्र 0 . 22 मीटर नीचे बह रही है जबकि रोहिन नदी खतरे के निशान से 0 . 53 मीटर ऊपर बह रही है.

गोरखपुर में 80 गांव बाढ से प्रभावित हुए हैं और 19 गांवों के लोगों ने अन्यत्र शरण ली है. करीब 4773 . 34 हेक्टेयर क्षेत्र और 36, 595 लोग बाढ के कारण प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: निजी स्कूलों ने दी बड़ी राहत, बच्चों की फीस में 20 फीसदी तक छूट का ऐलान

आगरा: कोरोना पर बड़ी खबर, एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले हफ्ते शुरू होगा वैक्सीन ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget