एक्सप्लोरर

यूपी: निजी स्कूलों ने दी बड़ी राहत, बच्चों की फीस में 20 फीसदी तक छूट का ऐलान

निजी स्कूलों ने आर्थिक रूप से प्रभावित अभिभावकों के बच्चों को स्कूल फीस में 20 फीसदी तक छूट का ऐलान किया है. निजी स्कूलों के अलावा अभिभावकों को राहत का फैसला मिशनरी स्कूल ने भी किया है.

लखनऊ, शैलेष कुमार अरोड़ा। कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन में कई परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है. कई लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. यहीं नहीं, परिजनों को अपने बच्चों की स्कूलों की फीस का इंतजाम करने में भी मुश्किलें आ रही हैं. ऐसे में यूपी में निजी स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को बड़ी राहत दी गई है.

अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. निजी स्कूलों ने आर्थिक रूप से प्रभावित अभिभावकों के बच्चों को स्कूल फीस में 20 फीसदी तक छूट देने का ऐलान किया है. निजी स्कूलों के अलावा अभिभावकों को राहत का फैसला मिशनरी स्कूल ने भी किया है. इसके अलावा कंप्यूटर फीस भी नहीं ली जाएगी.

कम से कम 6 महीने या स्कूल बंद रहने तक मिलेगी छूट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया की निजी के साथ कई मिशनरी स्कूल, एंग्लो इंडियन स्कूल भी फीस में छूट देंगे. ये छूट कम से कम 6 महीने या फिर जब तक स्कूल में फिजिकल क्लास नही होती तब तक दी जाती रहेगी. इसका मतलब जब तक सिर्फ ऑनलाइन क्लास चल रही हैं तब तक ये छूट मिलती रहेगी. लखनऊ के साथ ही लखीमपुर और सीतापुर की एसोसिएशन व वाराणसी के एक बड़े स्कूल ग्रुप ने भी इस पर सहमति दी है. अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी एसोसिएशन से बात की जा रही है कि वो भी फीस में रियायत दें. यूपी: निजी स्कूलों ने दी बड़ी राहत, बच्चों की फीस में 20 फीसदी तक छूट का ऐलान

सरकारी कर्मचारियों को नही मिलेगी छूट एसोसिएशन के अनुसार इस छूट का लाभ सिर्फ उनको मिलेगा जो कोरोना काल मे आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं. जैसे- जिनकी नौकरी गई, वेतन में कटौती हुई या जिनका व्यापार प्रभावित हुआ हो. सरकारी कर्मचारियों या ऐसे लोगों को छूट नही मिलेगी जिनके काम पर लॉकडाउन का असर नहीं हुआ. जैसे जो लोग मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हैं, जो ऐसे व्यापार करते हैं जिनको लॉकडाउन में बंद नही किया गया. ये व्यवस्था सिर्फ इसी सत्र के लिए की गई है. एसोसिएशन के साथ लगभग सभी बड़े स्कूल ग्रुप जुड़े हुए हैं.

10 अगस्त तक दिया फीस जमा करने का मौका एसोसिएशन में शामिल स्कूलों ने अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया है. जो इस तारीख तक फीस जमा नही करेंगे उनके बच्चों का नाम तो नही काटा जाएगा, लेकिन ऑनलाइन क्लास से जरूर वंचित किया जाएगा. हालांकि इसमें भी केस टू केस फैसला होगा. यानी अगर कोई इतना मजबूर है कि छूट के बाद भी फीस नही दे सकता तो उसके लिए अलग से विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

New Education Policy को आसान भाषा में समझिए,कितनी बदल जाएगी स्कूली और उच्च शिक्षा?

नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, जानिए स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई में क्या बड़े बदलाव होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget